Mehboob Ali: मुस्लिम आबादी बढ़ गयी है, तुम्हारा राज खत्म - सपा विधायक महबूब अली का विवादित बयान, वीडियो वायरल

मुस्लिम आबादी बढ़ गयी है, तुम्हारा राज खत्म - सपा विधायक महबूब अली का विवादित बयान, वीडियो वायरल

मुस्लिम आबादी बढ़ गयी है, तुम्हारा राज खत्म - सपा विधायक महबूब अली का विवादित बयान

Mehboob Ali Controversial Statement : उत्तरप्रदेश। मुस्लिम आबादी बढ़ गयी है, तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा...2027 तक बीजेपी जाएगी जरुर। यह बयान अमरोहा से समाजवादी पार्टी के विधायक महबूब अली ने दिया है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भाजपा ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, जनता को योगी और मोदी सरकार पर पूरा विश्वास है।

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अमरोहा विधायक महबूब अली ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि, मुसलामानों की आबादी बढ़ गई है। तुम्हारा राज ख़त्म हो जाएगा। अमरोहा विधायक महबूब अली ने कहा कि, मुगलों ने देश में आठ सौ साल राज किया, जब वो नहीं रहे तो तुम क्या रहोगे। आज नहीं तो 2027 तक तुम जरूर जाओगे और हम आएंगे जरूर।

अमरोहा विधायक महबूब अली बिजनौर में संविधान सम्मान सभा कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां बीजेपी को घेरते हुए उन्होंने विवादित टिप्पणी कर दी। उनके भाषण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। अमरोहा विधायक महबूब अली ने इस कार्यक्रम में यह भी कहा था कि, मोदी सरकार ने देश में सब कुछ बेच दिया। रेल दूरसंचार और एलआईसी सबकुछ, इसलिए अब ये दुबारा सत्ता में आने वाले नहीं हैं।

विवादित बयान पर भाजपा ने क्या कहा :

महबूब अली के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। योगी सरकार में मंत्री दानिश आजाद ने सपा पर तीखा प्रहार करते हुए जवाब दिया है कि, ये लोग मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक के चश्में से देखते हैं। सपा नेताओं ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के रूप में देखा है। आज भाजपा मुसलामानों के विकास के लिए काम कर रही है। इसलिए मुसलमानों को मोदी - योगी सरकार पर पूरा भरोसा है।

Tags

Next Story