Naag Panchami : मध्य रात्रि में खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Naag Panchami : मध्य रात्रि में खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Naag Panchami : मध्य रात्रि में खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट

Naag Panchami 2024 : उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट साल में केवल एक बार ही खोले जाते हैं।

Naag Panchami 2024 : मध्यप्रदेश। महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट मध्यरात्रि में खोले गए। इस मंदिर के कपाट साल में एक बार नाग पंचमी के दिन खोले जाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पूजा-अर्चना की।

मंदिर के कपाट खोले जाने पर सबसे पहले पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े महंत विनीत गिरिराज और महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत कलेक्टर ने त्रिकाल पूजा की। पूजा और भोग लगाए जाने के बाद आम लोगों को दर्शन का मौका दिया गया। देर रात से मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। पुलिस - प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं।

नागपंचमी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर वीडियो फोटो शेयर करते हुए लिखा, "महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष पर स्थित एवं वर्ष में एक बार नाग पंचमी के पावन पर्व पर खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट परंपरानुसार रात 12 बजे खोले गए। नागचंद्रेश्वर महादेव की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।


Tags

Next Story