Naib Saini Announcement: नायब सैनी ने संभाला कार्यभार, जानिए क्या लिया पहला निर्णय

Naib Saini Announcement

Naib Saini Announcement

Naib Saini Took Charge as CM : हरियाणा। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय (Haryana Civil Secretariat) में शुक्रवार को नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने बड़ी घोषणा की है। सीएम नायब सिंह सैनी ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवा (free dialysis service) की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेजों में भी मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मेरे लिए सर्वोपरि

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि, प्रदेश के परिवारजनों की सेवा करने का प्रण लेकर प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इस समय में भावुक हूँ औरसबके सामने नतमस्तक हूँ। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। यही संकल्प मेरे लिए सर्वोपरि है।

गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार

उन्होंने आगे कहा कि मैं हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी पूर्ण बहुमत की ये सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होगी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करेंगे

कैबिनेट ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, कैबिनेट मीटिंग में हमने अनुसूचित जाति के वर्गीकरण से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया। हमने फैसला किया है कि हम अनुसूचित जाति के वर्गीकरण के बारे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कही गई बातों को लागू करेंगे

नारी शक्ति को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी सरकार

सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि, हमारी सरकार नारी शक्ति को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। मैं उन लोगों को चेतावनी दे रहा हूं जो आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। या तो राज्य छोड़ दें या फिर सुधर जाएं। नहीं तो हम सुधार करेंगे।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 में से 48 सीटें हासिल करने के बाद हरियाणा में भाजपा की यह लगातार तीसरी सरकार बनाई, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें जीती। बीते दिन गुरूवार 17 अक्टूबर 2024 को हरियाणा के पंचकूला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इस दौरान नायब सैनी के अलावा 13 अन्य विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसमें आरती राव, श्रुति चौधरी और अनिल विज शामिल हैं।

Tags

Next Story