Swapna Shastra: नवरात्रि में दिख जाएं ये सपने, तो धन लाभ के साथ मिलती हैं ये चीजें...

नवरात्रि में दिख जाएं ये सपने, तो धन लाभ के साथ मिलती हैं ये चीजें...
Navratri 2024: हम रात में कई तरह के सपने देखते हैं, ऐसे में कुछ सपने ऐसे होते हैं जिन्हें देखना बेहद शुभ होता है।

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई हैं। आज तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा धूमधाम से की जाती है। ये पर्व पूरे नौ दिन तक चलेंगे। वैसे तो सपने देखना आम बात होती है लेकिन इन नवरात्रि के दिनों में कुछ सपने देखना बेहद शुभ होते हैं। आइए आपको बताते हैं उन सपनों के बारे में जो इन दिनों देखना बेहद शुभ होते हैं।

दरअसल, समुद्र शास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसके अनुसार नवरात्रि की रातों में कुछ खास तरह सपने देखने का मतलब होता है माता रानी का खुश होना। ऐसे में धनलाभ के साथ - साथ कई अन्य तरह के फायदें होते हैं...

शेर पर सवार मां दुर्गा

शेर पर सवार मां दुर्गा को सपने में देखना, बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर सपने में मां दुर्गा शेर में सवार होती दिख जाए तो आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे। आपके अंदर साहस और पराक्रम की प्रवृत्ति जागृत हो जाएगी।

हाथी पर सवार मां दुर्गा

माता दुर्गा जब हाथी में सवार होकर आपके सपने में आती हैं तो इसका मतलब यह है आपकी योजना सफल होने वाली है। आपके रुके हुए काम जल्द ही पूरे होने वाले हैं।

स्वयं मां दुर्गा का दिखाना

अगर आपको सपने में मां दुर्गा की प्रतिमा या मां दुर्गा दिख जाती हैं, तो यह आपके लिए बेहद ही शुभ संकेत हैं। इसका मतलब यह है कि आपसे माता खुश हैं और उन्होंने आपके दर्शन दिया है। आपको धन लाभ से लेकर करियर में प्रगति देखने को मिलेगी।

सपने में सिंदूर और लाल चुनरी देखना

स्वप्न शास्त्र और समुद्र शास्त्र के अनुसार सपने में सिंदूर, लाल चुनरी या चूड़ी देखना एक शुभ संकेत है। इनका मतलब होता है कि आने वाले दिनों में दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

सपने में दूध या मिठाई देखना

समुद्र शास्त्र के अनुसार रात के सपने में दूध या मिठाई देखना शुभ संकते की ओर इशारा करता है। जिसका मतलब है कि आपके मान-सम्मान में बृध्दि होने वाली है।

Tags

Next Story