NEET Paper Leak Case : नालंदा से गिरफ्तार पेपर लीक का मास्टरमाइंड, कोर्ट ने 10 दिन रिमांड पर भेजा

NEET Paper Leak Case : नालंदा से गिरफ्तार पेपर लीक का मास्टरमाइंड, कोर्ट ने 10 दिन रिमांड पर भेजा

NEET Paper Leak Case

NEET Paper Leak Case : CBI ने आरोपी को आईपी एड्रेस और ईमेल एड्रेस के जरिए ट्रेस करने के लिए उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया।

NEET Paper Leak Case : बिहार। सीबीआई (CBI ) ने नीट पेपर मामले में राकेश रंजन (रॉकी) को नालंदा (बिहार) से गिरफ्तार किया है। रॉकी पटना में सीबीआई की सक्षम अदालत में पेश हुआ और उसे 10 दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में सीबीआई ने पटना और कोलकाता समेत चार जगहों पर छापेमारी की। रॉकी संजीव मुखिया का भांजा है। सीबीआई ने राकेश (रॉकी) को उसके आईपी एड्रेस और ईमेल एड्रेस के जरिए ट्रेस करने के लिए उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया।

सूत्रों के अनुसार रॉकी, संजीव मुखिया का बड़ा राजदार है। वह रांची में एक होटल चलाता था। पेपर लीक के बाद सॉल्वर का इंतजाम भी रॉकी ने ही किया था। रॉकी ने इसके लिए पटना और रांची के MBBS छात्रों की सहायता ली थी। उसके ठिकानों से छापेमारी के दौरान सीबीआई को कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। रॉकी की गिरफ्तारी सीबीआई के लिए बड़ी सफलता है क्योंकि रॉकी की कड़ी सीधे संजीव मुखिया से जुड़ती है जो बीते कई दिनों से फरार है।

सीबीआई ने पिछले दिनों झारखंड से अमन नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके द्वारा दी गई लीड के आधार पर सीबीआई अधिकारियों ने जांच की। इसके बाद सीबीआई रॉकी तक पहुंची। सीबीआई को रॉकी को पकड़ने के लिए खासा मशक्कत करनी पड़ी लेकिन अब सीबीआई संजीव मुखिया तक पहुंचने की कोशिश में है।

नीट पेपर लीक मामले की जांच इसके पहले बिहार ईओडब्ल्यू कर रही थी। जांच में सामने आया था कि, झारखंड के एक स्कूल में पेपर से छेड़छाड़ की गई थी। इसके पीछे संजीव मुखिया का हाथ बताया जा रहा था। संजीव मुखिया पहले भी कई पेपर लीक कर चुका है।केंद्र सरकार ने इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है। रॉकी की गिरफ्तारी सीबीआई के लिए बड़ी सफलता है।

Tags

Next Story