Home > Lead Story > NEET Paper Leak : हां पेपर लीक हुआ था - आरोपियों ने कबूला, और भी कई चौंकाने वाले खुलासे

NEET Paper Leak : हां पेपर लीक हुआ था - आरोपियों ने कबूला, और भी कई चौंकाने वाले खुलासे

NEET Paper Leak : आरोपी ने तो ये तक कबूला की वो ऐसे रैकेट के सम्पर्क में था जिसने BPSC और UPSC जैसी परीक्षा के भी पेपर लीक किए।

NEET Paper Leak
X

NEET Paper Leak : हां पेपर लीक हुआ था - आरोपियों ने कबूला, और भी कई चौंकाने वाले खुलासे

NEET Paper Leak : बिहार। आरोपियों ने कबूल कर लिया है कि, नीट यूजी परीक्षा 2024 का पेपर लीक हुआ था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी अनुराग यादव ने बताया कि, उसके फूफा ने सेटिंग करके उसे कोटा से पटना बुलवाया था। इसके बाद पेपर से एक रात पहले उसे प्रश्न रटवाए गए। जो प्रश्न नीट यूजी परीक्षा में आए वे वही प्रश्न थे जो उसे एक रात पहले रटाए गए। यही नहीं दूसरे सिकंदर प्रसाद नाम के आरोपी ने तो ये तक कबूला की वो ऐसे रैकेट के सम्पर्क में था जिसने प्रतियोगी परीक्षा के भी पेपर लीक किए।

आरोपी अनुराग यादव ने अपने कबूलनामे में बताया कि, उसके फूफा दानापुर नगर परिषद में इंजिनियर हैं। उन्होंने उसे पटना बुलाया। पेपर की एक रात पहले फूफा ने अनुराग को अमित आनंद और नितीश कुमार नाम के दो व्यक्तियों के पास छोड़ दिया। इसके बाद उसे प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी गई। रात भर सवाल के जवाब रटवाए गए। आरोपी अनुराग यादव ने बताया कि, डीवाई पाटिल स्कूल में सेंटर था जब वहां गया तो पता चला पेपर बिल्कुल वही है जो मुझे दिया गया था। एग्जाम के बाद पुलिस आ गई और मुझे पकड़ लिया।

वहीं आरोपी सिकंदर ने बताया कि, वो नगर परिषद् में जेई है। उसने आयुष राज, शिवनंदन कुमार, आयुष कुमार और अनुराग यादव की पटना में मदद की। अनुराग उनका रिश्तेदार था। अपनी मां के साथ वो पटना आया था। सिकंदर प्रसाद ने यह भी खुलासा किया कि, वो उस गिरोह के सम्पर्क में था जो न केवल नीट बल्कि बिहार पीसीएस और यूपीएससी जैसे परीक्षा के पेपर भी लीक कर चुकी है।

इसके आलावा नितीश कुमार और आरोपी अमित आनंद ने भी पेपर लीक के आरोपों को स्वीकार किया हैं। उसने बताया कि, पहले भी वह इस तरह के काम कर चुका है। सिकंदर ने उससे चार लड़कों को परीक्षा पास करवाने की बात कही थी। जिसके लिए उसने लाखों रुपए की डिमांड की थी।

Updated : 20 Jun 2024 7:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top