Varanasi News: साईं बाबा की मूर्ति बचाने के लिए आगे आया नया संगठन, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया

साईं बाबा की मूर्ति बचाने के लिए आगे आया नया संगठन, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया

Varanasi Sai Baba Controversy

Varanasi News : उत्तरप्रदेश। काशी के कई मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटवाने वाले ब्राह्मण सभा नाम के संगठन अध्यक्ष अजय शर्मा को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया है। वहीं साईं बाबा की मूर्तियों को बचाने के लिए एक नया संगठन आगे आया है। अजय शर्मा दोबारा मंदिरों से मूर्ति हटवाने के लिए निकले थे पुलिस को शक था कि, शांति भांग हो सकती है। इसलिए अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

इधर मंदिरों में साईं बाबा की मूर्तियों को बचाने के लिए साईं बाबा सेवक दल बनारस नाम का संगठन सामने आया है। बीते दिनों साईं बाबा के भक्तों ने बैठक कर इस दल का गठन किया था। इन लोगों का कहना था कि, पुलिस कमिश्नर से साईं बाबा की मुर्ति के साथ छेड़छाड़ करने और हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ऐसा निवेदन किया जाएगा।

बता दें कि, बीते दिनों वाराणसी में साईं बाबा की प्रतिमा को लेकर विवाद छिड़ गया था। ब्राह्मण सभा नाम का संगठन मंदिरों से साईं बाबा की प्रतिमा हटाए जाने के लिए मंदिरों से अपील का रहा था। जानकारी के अनुसार 18 मूर्तियां हटाई गई थी। ब्राह्मण सभा नाम के संगठन का कहना था कि, साईं बाबा की प्रतिमा की पूजा प्रेत पूजा है। इसलिए इसे मंदिर से हटाया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोग ब्राह्मण सभा का विरोध भी कर रहे थे।

इस मामले पर केंद्रीय ब्राह्मण सभा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया था कि, "सनातन धर्म में प्रेत पूजा मान्य नहीं है। साईं की मूर्ति एक प्रेत मूर्ती थी इसलिए उसे हटाया गया। अब यहां लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह पूछे जाने पर की साईं बाबा की मूर्ती का क्या किया ब्राह्मण सभा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, मूर्ति को गंगा जी में विसर्जित कर उन्हें मुक्ति दे दी।"

पुलिस को वाराणसी में माहौल बिगड़ने की आशंका थी इसके बाद ब्राह्मण सभा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं साईं बाबा सेवक दल इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Tags

Next Story