Shivaji Maharaj Statue: नितिन गडकरी बोले....अगर ऐसा हुआ होता तो कभी नहीं गिरती शिवाजी महाराज की प्रतिमा

नितिन गडकरी बोले....अगर ऐसा हुआ होता तो कभी नहीं गिरती शिवाजी महाराज की प्रतिमा

Nitin Gadkari Statement Shivaji Maharaj Statue : महाराष्ट्र। इन दिनों महाराष्ट्र में शिवजी महाराज की प्रतिमा गिरने का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन भी किया था। अब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि, शिवजी महाराज की प्रतिमा न गिरे इसके लिए क्या किया जाना चाहिए था।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "समुद्र के पास बनने वाले पुलों के निर्माण में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अगर छत्रपति शिवाजी की मूर्ति के लिए स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता, तो वह कभी नहीं गिरती। जब मैं (महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में) मुंबई में 55 फ्लाईओवर के निर्माण का काम कर रहा था, तो एक व्यक्ति ने मुझे बेवकूफ बनाया था। उसने लोहे की छड़ों पर कुछ पाउडर कोटिंग लगाई और कहा कि ये जंग-रोधी हैं। लेकिन उनमें जंग लग गई। मुझे लगता है कि स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल समुद्र से 30 किलोमीटर के भीतर ही किया जाना चाहिए।

बीते दिनों तेज बारिश होने के बाद सिंधुदुर्ग में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिर गई थी। इसका अनावरण पीएम मोदी द्वारा किया गया था। बाद में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इस घटना पर माफ़ी भी मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें कंसल्टेंट चेतन पाटिल का नाम भी शामिल था। शिवाजी महाराज मूर्ति मामले में पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को भी गिरफ्तार किया था।

कोल्हापुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "पुलिस ने मलवण में गिरी छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को हिरासत में लिया है। उन्हें कोल्हापुर से हिरासत में लिया गया। सिंधुदुर्ग पुलिस में दर्ज एफआईआर में उनका नाम दर्ज है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा के अचानक गिर जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार जयदीप आप्टे समेत स्ट्रक्चर कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109,110,125,318 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था।

Tags

Next Story