एक ही फ्लाइट में Nitish Kumar और Tejaswi Yadav, क्या कुछ बड़ा होने की है संभावना

एक ही फ्लाइट में Nitish Kumar और Tejaswi Yadav, क्या कुछ बड़ा होने की है संभावना

एक ही फ्लाइट में Nitish Kumar और Tejaswi Yadav

CM Nitish Kumar और तेजस्वी यादव की इस तस्वीर के कई मायने निकाले जा सकते हैं।

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। जनता ने किसी राष्ट्रीय पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया। ऐसे में क्षेत्रीय दलों का महत्त्व अब अगले पांच साल तक देश की राजनीति में बढ़ गया है। एक तस्वीर इसका उदाहरण है। यह तस्वीर है नीतीश और तेजस्वी की। दोनों ही नेता आज दिल्ली की महत्वपूर्ण मीटिंग में भाग लेंगे। ऐसे में दोनों दिल्ली आने के लिए एक ही फ्लाइट्स में बैठ कर आ रहे हैं। आगे - पीछे बैठे मुस्कुराते हुए नीतीश (CM Nitish Kumar) और तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) की इस तस्वीर के कई मायने निकाले जा सकते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए को समर्थन देने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वहीं तेजस्वी यादव इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। दोनों नेता सुबह 10:40 की विस्तार फ्लाइट में दिल्ली रवाना हुए हैं। दोनों का एक ही फ्लाइट्स में बैठना संयोग है या कुछ और ये अभी स्पष्ट नहीं है।

चुनाव से पहले ही जेडीयु ने लालू यादव की पार्टी से समर्थन वापस लेकर भाजपा को समर्थन दिया था। अब एनडीए सरकार बनने पर जदयू ने एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडु भी आज भाजपा को समर्थन देंगे। दोनों पार्टियों से समर्थन मिलने के बाद एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

बिहार का चुनाव परिणाम :

बिहार में लोकसभा की 40 सीट है। यहां जदयू ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। भाजपा ने 12 सीट जीती है और जदयू ने 12 सीट। लोकजनशक्ति पार्टी ने भी 5 सीट जीती है। आरजेडी को यहां 4 सीट मिल पाई है। एलजेपी और जदयू दोनों ही पार्टियों ने भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है।

Tags

Next Story