Nitish kumar: 'अरे तुम महिला हो, तुम कुछ नहीं जानती हो, चुप बैठो ..',नीतीश कुमार ने महिला MLA को लेकर की विवादित टिप्पणी

Nitish kumar: अरे तुम महिला हो, तुम कुछ नहीं जानती हो, चुप बैठो ..,नीतीश कुमार ने महिला MLA को लेकर की विवादित टिप्पणी
नीतीश मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी को फटकार लगाते हुए कहा कि अरे महिला हो कुछ नहीं जानती हो।

Nitish kumar in Vidhan Sabha : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है।

बता दें कि बिहार विधानसभा में मानसून सत्र चल रहा है और इस मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाति आधारित जनगणना पर सफाई दे रहे थे। नीतीश कुमार के बोलने के साथ ही विपक्षी दल हंगामा करने लगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना आपा खो दिया और महिला विधायक पर टिप्पणी कर दी।

सीएम नीतीश कुमार के बोलने के दौरान ही RJD MLA महिला विधायक रेखा देवी टोक रही थीं, इतने में नीतीश भड़क गए और कहा कि अरे महिला हो कुछ जानती हो? इसके बाद ही पूरा सदन जोरदार हंगामें से गूंज गया।

बता दें कि बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर राजद और कांग्रेस के सदस्यों ने आरक्षण के मसले को लेकर शोर-शराबा शुरू कर दिया। अपने भाषण के दौरान नीतीश कुमार विपक्ष के विधायकों से बार यह अपील कर रहे थे कि एक मेरी पूरी बात सुनिए तो।

नीतीश कुमार सदन में कह रहे थे कि,, मेरी इच्छा थी तभी हमने सभी पार्टियों को बुलाया था। नीतीश मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी को फटकार लगाते हुए कहा कि अरे महिला हो कुछ नहीं जानती हो। आज महिला होकर बोल रही हो। राजद के समय कभी किसी महिला को बोलने की इजाजत थी। ये लोग कभी किसी महिला को आगे बढ़ाए थे। हमने 2005 के बाद महिला को बढ़ाया है। आज बोल रही हो फालतू, इसलिए जो हम कह रहे हैं, उसको सुनो। अरे क्या हुआ हम जो कह रहे है उसको तो सुनो, क्या हुआ नहीं सुनोगे, हम तो सुनाएंगे।

Tags

Next Story