भोपाल में CM आवास के पास NEET मुद्दे पर NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने वॉटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

भोपाल में CM आवास के पास NEET मुद्दे पर NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने वॉटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

Bhopal NSUI Protest 

Bhopal NSUI Protest : NSUI कार्यकर्ता नर्सिंग घोटाले और अग्निपथ योजना के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

Bhopal NSUI Protest : भोपाल, मध्यप्रदेश। देश भर में NSUI नीट युजी पेपर लीक और अग्निवीर योजना को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास को घेरने निकले थे लेकिन पुलिस ने बैरिकैड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद जब कुछ प्रोटेस्टर्स ने बैरिकैड लांघकर निकलना चाहा तो पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री आवास के पास NSUI कार्यकर्ता, NEET पेपर लीक, मध्यप्रदेश के नर्सिंग घोटाले और केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का भी उपयोग किया। प्रोटेस्ट के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान जीतू पटवारी को आई चोट :

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान उन्हें चोट आई। उन्होंने कहा कि, "आज हम पर बल प्रयोग, पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल करके जो संदेश दिया गया है व तो सभी ने देख ही लिया है। भाजपा को वोट देने के बाद भी आपके बच्चों के भविष्य का गला घोंट दिया गया। हमारा विरोध आगे भी जारी रहेगा। हम कल मुख्य अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे साथ ही नरेला में रैली भी निकालेंगे।

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी :

पुलिस द्वारा वॉटर कैनन का उपयोग करने के बाद NSUI कार्यकर्ता कुछ देर के लिए शांत हो गए इसके कुछ देर बाद दोबारा कार्यकर्ता इकट्ठा होने लगे। इसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

देखिए वीडियो :

Tags

Next Story