Haryana New CM: अब 12 अक्टूबर को नहीं होगा हरियाणा के नए CM का शपथ ग्रहण, जानिए इसकी वजह

अब 12 अक्टूबर को नहीं होगा हरियाणा के नए CM का शपथ ग्रहण, जानिए इसकी वजह
एक बार फिर मुख्यमंत्री बन रहे नायब सैनी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर बड़ी अपडेट आई है। इसके अनुसार 12 अक्टूबर को होने वाला शपथ ग्रहण कार्यक्रम टल गया है।

Haryana New CM: हरियाणा में एक बार फिर भाजपा की सरकार आ गई है तो वहीं एक बार फिर मुख्यमंत्री बन रहे नायब सैनी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर बड़ी अपडेट आई है। इसके अनुसार 12 अक्टूबर को होने वाला शपथ ग्रहण कार्यक्रम टल गया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह सामने आ रही है। बता दें कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी जीत का डंका बजाया था।

PM मोदी का विदेशी दौरा है वजह

बताया जा रहा है कि, हरियाणा की नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तारीख 12 अक्टूबर तय की गई थी जिसे अब आगे के लिए टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि PM नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर रहेंगे इस वजह से कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकता है। वही खबर यह भी है कि, शपथग्रहण समारोह 15 अक्तूबर से पहले की तारीख पर कराया जा सकता है।

चंडीगढ़ में होगी बैठक आयोजित

बताते चलें कि ,शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले चंडीगढ़ में एक BJP विधायक दल की बैठक आयोजित की जाने वाली है। जिसमें दो केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। वहीं सैनी अभी दिल्ली में ही हैं। जहां वे हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मीटिंग कर रहे हैं। इसमें मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हो सकती है। चर्चा यह भी सामने आ रही है कि, हरियाणा में मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री का पद भी हो सकता है इसे लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी।

Tags

Next Story