Odisha Rape Case: ओडिशा में रेप की घटना आई सामने, 22 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर महीनों तक किया रेप

ओडिशा में रेप की घटना आई सामने, 22 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर महीनों तक किया रेप

Pune Gangrape

Odisha Rape Case : ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ढेंकनाल जिले में एक 22 वर्षीय महिला को महीनों तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया। यह वारदात उसी घर में हुईं जहां महिला अपने पिता रहती थी। महिला के पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है। जब महिला को बंधकों छुड़ाया गया तो वह सात महीने की गर्भवती हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने रविवार को चार लोगों को हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि, "उन्होंने 22 वर्षीय एक महिला के साथ कई महीनों तक एक खाली पड़े घर में बलात्कार किया, जहां वह और उसका "मानसिक रूप से अस्थिर" पिता पिछले कुछ सालों से रह रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला अब सात महीने की गर्भवती है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को पीड़िता को बचाया और अब वह एक जिला केंद्र की देखरेख में है, जो हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चों को सेवाएं प्रदान करता है। अधिकारियों ने कहा कि महिला और उसके पिता अपनी खराब आर्थिक स्थिति के कारण खाली पड़े घर में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, महिला की मां की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी और उसके पिता मानसिक रूप से अस्थिर हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया और चार लोगों को हिरासत में लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम पीड़िता के बयान की जांच कर रहे हैं... मामले में सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।" इस मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है और एसपी सीधे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

घटना पर चिंता जताते हुए उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, "उन्होंने ढेंकनाल एसपी से बात की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।" पीड़िता को काउंसलिंग और सभी आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्रदान की जा रही है। वहीं उसके पिता की देखभाल के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags

Next Story