Winter Care Tips: इन तरीकों से गर्म कपड़ों को करें पैक, लंबे समय तक रहेंगे बिल्कुल सही

इन तरीकों से गर्म कपड़ों को करें पैक, लंबे समय तक रहेंगे बिल्कुल सही
X
दोपहर के समय में धूप होने पर गर्म कपड़ों को सुखाया जाता है लेकिन आप इसे लंबे समय तक करना चाहते हैं तो इन खास टिप्स का ख्याल रख सकते हैं।

Winter Care Tips : सर्दियों का मौसम फरवरी महीने के आते ही धीरे-धीरे विदाई लेने लगा है। इस बदलते मौसम में कभी ठंडी तो कभी गर्मी का एहसास होता है जिस वजह से गर्म कपड़े पहने या ना पहनें इसकी परेशानी बढ़ जाती है। सर्दी के जाते ही गर्म कपड़ों को वापस से रखने की तैयारी भी शुरू हो जाती है। दोपहर के समय में धूप होने पर गर्म कपड़ों को सुखाया जाता है लेकिन आप इसे लंबे समय तक करना चाहते हैं तो इन खास टिप्स का ख्याल रख सकते हैं।

ये सावधानी बरतना है जरूरी

आपको बताते चलें कि, जैकेट और ऊनी कपड़ों को धोने के दौरान कपड़ों की चमक फीकी पड़ने लग जाती है जिसे दोबारा पहनने का मन नहीं करता। इन कपड़ों की चमक को बरकरार रखने के लिए आपको कई सावधानियां बरतना भी जरूरी है ताकि आपके कपड़े लंबे समय तक अपनी चमक नहीं खो पाए।

इन टिप्स का रखें ख्याल

आपको बताते चलें कि, गर्म कपड़ों का ख्याल रखने के लिए यह टिप्स आपके लिए बेहतर साबित होंगे चलिए जान लेते हैं...

1- पैक करने से पहले कपड़े धोएं

यहां पर गर्म कपड़ों को पैक करने के लिए सोच रहे तो आपको इससे पहले इसे धो लेना चाहिए। गर्म कपड़ों को पहनने के दौरान कई बार धूल, पसीने और गंध जमा हो सकती है, जो लंबे समय तक रखे जाने पर फैब्रिक को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए धोना जरूरी है। इसके लिए आप डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करें तो अच्छा रहेगा।

2- इस तरीके से सुखाए

कपड़ों को धोने के बाद सही तरीके से सुखाना भी चाहिए। कभी भी सीधे धूप में नहीं सुखाना चाहिए, क्योंकि इससे ऊन का रंग फीका पड़ सकता है और कपड़ा सिकुड़ सकता है. इसलिए अगर धूप बहुत तेज है तो ज्यादा देर तक कपड़ों को धूप में न रहने दें।

3- पैकिंग के सही कवर चुनें

कई बार पैक करने के लिए हम किसी भी कवर का इस्तेमाल कर लेते हैं यह नुकसान पहुंचाने का काम करता हैं। कभी भी प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल न करें बल्कि पैकिंग के लिए कॉटन या लिनन के बैग्स या कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4- सही तरीके से जमाए

यहां पर गर्म कपड़ों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे इसके लिए आपको इसे जमाते समय सही तरीका अपनाना चाहिए। अगर आप इन्हें एक जगह पर ढेर करते हैं तो इससे कपड़े दब सकते हैं और उनकी बनावट बिगड़ सकती है इसलिए सभी कपड़ों को अलग - अलग जगह देकर रखें।

Tags

Next Story