बनाना चाहते हैं नीरज चोपड़ा जैसे फौलादी शरीर, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, हमेशा रहेंगे फिट

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra 

Healthy Diet Plan: नीरज चोपड़ा खुद को काफी फिट रखते हैं इसके लिए वो एक्सरसाइज के अलावा हेल्दी डाइट प्लान करते हैं।

Neeraj Chopra Diet Plan: आज यानी मंगलवार को पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन है। इस दिन भारत के गोल्डन बॉय कहे जाने वाले नीरज चोपड़ा जबरदस्त एक्शन में दिखे। उन्होंने भाला फेक प्रतियोगिता के क्वालीफेकशन मैच के अपने पहले प्रयास में 89.34 मीटर थ्रो करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसी के साथ उन्होंने फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस 26 साल के युवा ने हमेशा से ही सभी को आकर्षित किया है। उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए डाइट प्लान का खास ध्यान रखा है। यदि आप भी उनके जैसे खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आइए बताते हैं नीरज चोपड़ा खुद को फिट रखने के लिए क्या - क्या करते हैं...

नीरज चोपड़ा का नाश्ता

एक पुराने इंटरव्यू के मुताबिक नीरज चोपड़ा सबसे पहले जूस या फिर नारियल पानी पीते हैं। उसके बाद नाश्ते में फल, दही, ओट्स, तीन - चार अंडे के साथ में दो ब्रेड भी खाते हैं। इसके अलावा वो सूखे मेवे भी नाश्ते के साथ लेते हैं।

लंच में ये चीजें खाते हैं नीरज चोपड़ा

नाश्ते के बाद नीरज चोपड़ा लंच में ज्यादातर दाल और चावल के साथ ग्रिल्ड चिकन और सलाद खाते हैं। इसके अलावा वो लंच में ही दही खाते हैं।

शाम में इन चीजों का करते हैं सेवन

लंच के बाद नीरज चोपड़ा सीधे शाम को स्नैक्स करते हैं जिसमें वो चिया बीज, सूखे मेवे, केले के साथ जूस या फिर नारियल पानी पीते हैं।

नीरज चोपड़ा का डिनर

नीरज अपने रात के भोजन यानी डिनर में ज्यादातर सूप, उबली सब्जियां और फलों का सेवन करना पसंद करते हैं। उन्होंने खूद एक इंटरव्यू में कहा था कि, "मैं ज्यादातर फल और सब्जियां खाने की कोशिश करता हूं।"

चीट मील

नीरज चोपड़ा का मानना है कि लगातार आप एक हेल्दी डाइट प्लान नहीं रख सकते, ऐसे में वो चीट मील का प्रयोग करते हैं। जिसमें चूरमा, हरियाणवी कुचली हुई रोटी (भारतीय रोटी), चीनी और घी के अलावा कुछ मिठाइयां, विशेष रूप से खीर (दूध, चावल और चीनी से बनाया गया व्यंजन) जैसे व्यंजन खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा नीरज कहते हैं कि उन्हें जो एक भारतीय स्ट्रीट फूड काफ़ी पसंद है वह गोलगप्पा है जिसे पानीपुरी या फुचका भी कहा जाता है।

Tags

Next Story