Vinesh Phogat Disqualified : भारत का ओलंपिक में गोल्ड मेडल का सपना टूटा, विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, जानिए वजह

Vinesh Phogat Disqualified : भारत का ओलंपिक में गोल्ड मेडल का सपना टूटा, विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, जानिए वजह

Vinesh Phogat Disqualified : भारत का ओलंपिक में गोल्ड मैडल का सपना टूटा

Vinesh Phogat Disqualified in Paris Olympics : सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया।

Vinesh Phogat Disqualified In Paris Olympics : भारतीय पहलवान विनेश फोगट के पेरिस ओलंपिक कुश्ती फ़ाइनल मुकाबले में अयोग्य घोषित होते ही भारत का कुश्ती में गोल्ड मैडल लाने का सपना - एक अधूरा सपना ही रह गया। इंडियन ओलंपिक असोसिएशन द्वारा जानकारी दी गई कि, विनेश फोगाट पेरिस ओलम्पिक फ़ाइनल का मुकाबला नहीं लड़ पाएंगी। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन कर विश्व चैंपियन को हराया था बावजूद इसके वे 'फ़ाइनल मुकाबला नहीं लड़ पाई। अयोग्य घोषित होने के बाद उन्हें अब सिल्वर मैडल भी नहीं मिलेगा।

इंडियन ओलंपिक असोसिएशन ने बयान जारी करते हुए बताया कि, 'यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आने वाली प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगी।'

100 ग्राम वजन अधिक और टूट गया सपना :

विनेश फोगाट पर ने मंगलवार रात को इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था।भारतीय कोच ने कहा, "आज सुबह उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया है।"

एक रात पहले ही पता चल गया था :

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार विनेश फोगाट को एक रात पहले ही पता चल गया था कि, उनका वजन तय मानक से ज्यादा है। इसके बाद उनके कोच और विनेश फोगाट ने हर संभव कोशिश की। विनेश पूरी रात जागती रहीं। उन्होंने वजन को कम रखने के लिए न केवल सिर के बाल काटे बल्कि नाखून तक काट डाले। जब इन सबसे भी कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने अपना खून तक बहा दिया। अयोग्य घोषित होने की खबर मिलते ही उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए क्लीनिक में भर्ती किया गया है।

देश के लिए नुकसान :

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को Paris Olympics 2024 से अयोग्य घोषित किए जाने पर भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने कहा, "यह देश के लिए नुकसान है। फेडरेशन इस पर विचार करेगा और देखेगा कि क्या किया जा सकता है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आप भारत का गौरव हैं...

विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की हार दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब तुम्हारे लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Tags

Next Story