नारीशक्ति ने भारत का मान बढ़ाया, उन पर भारत को गर्व : प्रधानमंत्री

X
By - स्वदेश डेस्क |8 March 2021 1:52 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति का अभिनंदन किया और कहा कि महिलाओं ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को सलाम करते हैं। महिलाओं ने भारत का नाम रोशन किया है और सफलता की ऊंचाइयों को छूआ है। उन पर भारत को गर्व है।उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार का सौभाग्य है कि हमें महिला सशक्तिकरण के कार्य को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।
Next Story