अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया योगा, जानिए क्या रहा खास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया योगा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : पीएम मोदी ने फ्रांस की 101 वर्षीय महिला योग शिक्षिका की भी चर्चा की जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : योग दिवस 10 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर चुका है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में योग किया। इस दौरान उन्होंने पिछले दस वषों में योगा के प्रति देश - दुनिया में बढ़ते आकर्षण के बारे में भी चर्चा की। पीएम मोदी ने श्रीनगर में भी योग के प्रति बढ़ती जागरुकता की तारीफ की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "श्रीनगर में हम उस ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं, जो हमें योग के माध्यम से मिलती है। मैं देश के लोगों और दुनिया के हर कोने में योग करने वाले लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) ने 10 साल की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर ली है। 2014 में, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव का 177 देशों ने समर्थन किया था और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड था। तब से, योग दिवस नए रिकॉर्ड बना रहा है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "इस साल भारत में फ्रांस की 101 वर्षीय महिला योग शिक्षिका को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वे कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन योग के बारे में जागरूकता पैदा करने में समर्पित कर दिया। आज दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में योग पर शोध हो रहे हैं, शोध पत्र प्रकाशित हो रहे हैं।'

देखिए वीडियो :


Tags

Next Story