PM Modi Public Meeting: पहचानिए...झारखंड के ये तीन सबसे बड़े दुश्मन -जमशेदपुर जनसभा में पीएम मोदी

पहचानिए...झारखंड के ये तीन सबसे बड़े दुश्मन -जमशेदपुर जनसभा में पीएम मोदी

PM Modi Jamshedpur Public Meeting : झारखंड। झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन है। ये झारखंड के दुश्मनों को आप जितने जल्दी पहचानेगे उतनी जल्दी राज्य का भाग्य सुनिश्चित होगा। जेएमएमएम, आरजेडी और कांग्रेस। वोट बैंक की पॉलिटिक्स करने वाले लोग किसी के भी सगे नहीं है। आज देश के गरीब, आदिवासी, बच्चे, महिलाएं युवाओं सभी को मोदी पर भरोसा है। इस भरोसे को और भी मजबूत बनाने के लिए मोदी कोई कसर नहीं छोड़ेगा। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही है।

पीएम मोदी ने कहा, अधिकांश घर (पीएम आवास योजना के) मेरी बहनों और माताओं के नाम पर हैं। कर्मा पूजा के दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। आज आपका यह भाई आपको पक्का घर उपहार में देने में सक्षम होने के लिए धन्य है। झारखंड और बीजेपी का रिश्ता सिर्फ चुनाव और राजनीति का नहीं ये रिश्ता दिल का और अपनेपन का है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, झारखंड के निर्माण का बदला आज भी आरजेडी झारखंड से उतरती है। और कांग्रेस तो झाखंड से नफरत कराती है। कांग्रेस ने कितने दशक तक दिल्ली में बैठकर देश पर राज किया लेकिन दलित पिछले और आदिवासी समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया। ये लोग स्वार्थ और सत्त्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। जेएमएम वालों ने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई और आज वो आदिवासियों के जंगल और जमीन पर कब्ज़ा करने वालों के साथ खड़े है।

Tags

Next Story