PM Modi Doda Rally: पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा में करेंगे रैली, 50 साल में जिले का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री

पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा में करेंगे रैली, 50 साल में जिले का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री

PM Modi Doda Rally

PM Modi Doda Rally : जम्मू कश्मीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र जम्मू - कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। बीते 50 साल में डोडा जिले का दौरा करने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। जम्मू कश्मीर में पीएम मोदी का पहली चुनावी रैली के लिए डोडा को चुनना काफी अहम है क्योंकि बीते कुछ समय में यहां आतंकी हमलों में बढ़ौतरी देखी गई है। पीएम मोदी डोडा में दोपहर 12.30 तक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

जम्मू कश्मीर में तीन चरण में मतदान होगा। पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए मतदान 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए मतदान 1 अक्टूबर को होगा। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों पर मतदान के परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। बीते दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था। पीएम मोदी की रैली को देखते हुए पुलिस - प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेनशील स्थिति को देखते हुए वाहनों समेत लोगों की भी जांच की जा रही है।

10 वर्षों में पहला विधानसभा चुनाव :

बता दें कि, 18 सितंबर को पहले चरण के मतदान के साथ जम्मू-कश्मीर में 10 वर्षों में पहला विधानसभा चुनाव शुरू हो रहा है। भाजपा जम्मू में कम से कम 35 सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है। परिसीमन के बाद जम्मू में 43 विधानसभा क्षेत्र हैं। साथ ही कश्मीर में भी इतनी ही सीटें जीतने की उम्मीद है। जम्मू - कश्मीर में तीन चरणों में कुल 90 सीट पर मतदान होगा।

जम्मू - कश्मीर में बीजेपी कॉन्फिडेंट :

भाजपा के कॉन्फिडेंट होने का एक कारण यह तथ्य है कि हाल के लोकसभा चुनावों में पार्टी को 30 विधानसभा क्षेत्रों में स्पष्ट बढ़त मिली थी। भाजपा ने जम्मू की दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। ​​हालांकि, जानकारों का यह मानना है कि, "विधानसभा चुनाव एक अलग खेल है।" जम्मू क्षेत्र लंबे समय से भाजपा का गढ़ रहा है, मोदी सरकार द्वारा राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने को वहां व्यापक समर्थन मिला है। पार्टी यहां अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से जम्मू-कश्मीर में आए बदलावों पर जोर देगी।

Tags

Next Story