रांची में पुलिस Vs पुलिस, वेतन बढ़ाने की मांग पर CMआवास का घेराव, हो गया लाठीचार्ज

रांची में पुलिस Vs पुलिस, वेतन बढ़ाने की मांग पर CMआवास का घेराव, हो गया लाठीचार्ज

Police vs Police in Ranchi

Police vs Police in Ranchi : लाठीचार्ज होने के बावजूद प्रदर्शन जारी है। इसमें कुछ पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

Police vs Police in Ranchi : झारखंड। राजधानी रांची में शुक्रवार को पुलिस बनाम पुलिस देखने को मिला। यहां सहायक पुलिस कर्मियों द्वारा वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। कुछ प्रदर्शनकारी सीएम आवास का घेराव करने आगे बढ़े तो पुलिस ने ही लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी पुलिस और इन्हे रोकने के लिए लगाई गई पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वालों की गाड़ी पर पथराव भी किया है। लाठीचार्ज होने के बावजूद प्रदर्शन जारी है। इसमें कुछ पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। रांची के प्रमुख मार्ग पर इसके कारण ट्रेफिक जैम सी स्थिति बन गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पूरे प्रदर्शन का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भी नजर आ रहे हैं।

इस मामले में अभी सरकार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन राजधानी में पुलिस बनाम पुलिस सुरक्षा के लिहाज से अच्छी खबर नहीं है। प्रदर्शनकारी सहायक पुलिस कर्मी सरकार से वेतन वृद्धि के साथ - साथ बेहतर सुविधाओं की भी मांग कर रहे हैं।

देखिए वीडियो :

Tags

Next Story