हत्या के आरोप में फंसा ये मशहूर अभिनेता, पुलिस ने हिरासत में लिया

हत्या के आरोप में फंसा ये मशहूर अभिनेता, पुलिस ने हिरासत में लिया
कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता दर्शन थूगुदीपा को एक हत्या के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता दर्शन थूगुदीपा को एक हत्या के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। कामाक्षीपाल्या पुलिस ने दर्शन को मैसूर से गिरफ्तार कर अब बेंगलुरु ला रही है। रेणुकास्वामी हत्या के एक आरोपी ने दर्शन का नाम लिया था जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हाल ही में चित्रादुर्गा के रेनुकास्वामी नामक एक शख्स की हत्या हो गई थी। जो कि एक मेडिकल शॉप में असिस्टेंट था और हाल ही में शादी भी हुई थी। पुलिस के मुताबिक मृतक का पहला अपहरण किया गया और फिर कामाक्षीपाल्या में उसकी हत्या कर दी गई। शव को नाले से बरामद किया गया, जिसमें गंभीर चोटों के निशान भी थे। इसी मामले में पुलिस ने कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा और उनके नौ सहयोगियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

बेंगलुरु पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता दर्शन और उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने ज्यादा जानकारी देने से फिलहाल इनकार किया है।

दर्शन ने दी कई हिट फिल्में

दर्शन ने एक्टिंग की शुरूआत 1997 में महाभारत फिल्म से की थी। उसके बाद उन्होंने एक के बाद कई हिट फिल्में दीं जिसमें नम्मा प्रितिया रामू’, ‘कलासीपाल्या’, ‘गाजा’, ‘करिया’, ‘नवग्रह’, ‘सारथी’ , ‘बुलबुल’, जैसी फिल्मों का नाम शामिल हैं। उन्हें कर्नाटक स्टेट फिल्म की तरफ से बेस्ट एक्टर का सम्मान भी दिया जा चुका है।

Tags

Next Story