Porsche Car Accident : आरोपी के ब्लड सैंपल से छेड़छाड़ के आरोप में दो डॉक्टर गिरफ्तार

Porsche Car Accident : आरोपी के ब्लड सैंपल से छेड़छाड़ के आरोप में दो डॉक्टर गिरफ्तार

Pune Porsche Car Accident 

Porsche Car Accident : पुणे के ससून जनरल अस्पताल में नाबालिग का ब्लड टेस्ट किया गया था।

Porsche Car Accident : पुणे, महाराष्ट्र। नाबालिग आरोपी के पिता और दादा के बाद अब इस केस में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने आरोपी के ब्लड सैंपल की जांच करने वाले फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर समेत HOD को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के ब्लड टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई थी। आरोप है कि, इन डॉक्टर्स ने नाबालिग के ब्लड सैम्पल बदल दिए थे जिसके कारण आरोपी के ब्लड सैम्पल में शराब की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

जानकारी के अनुसार पुणे के ससून जनरल अस्पताल में नाबालिग का ब्लड टेस्ट किया गया था। पहले किए गए टेस्ट रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन बाद में एक बार और टेस्ट कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई थी। आरोपी को बचाने के लिए ब्लड सैम्पल को बदल दिया गया था। पुलिस अब डॉक्टर्स से पूछताछ करेगी।

इस मामले में पुलिस आरोपी के पिता को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी का दादा भी पुलिस की हिरासत में है। आरोपी के दादा को पुलिस ने किडनैपिंग केस में हिरासत में लिया है। दरअसल, आरोपी के परिवार द्वारा घर के ड्राइवर पर दबाव डाला जा रहा था कि, वे आरोप अपने सिर ले ले। पुलिस अब मामले की हर एंगलसे से जांच कर रही है। केस में लापरवाही बरतने के चलते कुछ पुलिस अधिकारी भी निलंबित किए गए हैं।

दो लोगों की गई थी जान :

बता दें कि, 18 - 19 मई की रात पुणे में एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इसके चलते दोनों की मौत हो गई थी। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। नाबालिग आरोपी को कोर्ट द्वारा आसान शर्तों पर जमानत दे दी गई थी। जिसके बाद लोगों घटना का कड़ा विरोध किया। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मामले की सही ढंग से जांच शुरू की।

Tags

Next Story