Home > Lead Story > Prajwal Revanna को भारत लौटते ही SIT ने किया अरेस्ट, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

Prajwal Revanna को भारत लौटते ही SIT ने किया अरेस्ट, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

Prajwal Revanna Sex Scandal : 2000 से अधिक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी भाग गया था।

Prajwal Revanna को भारत लौटते ही SIT ने किया अरेस्ट, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
X

Prajwal Revanna भारत लौटा

Prajwal Revanna Sex Scandal : कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल का आरोपी प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद भारत लौट आया है। भारत लौटते ही SIT द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला अधिकारियों की एक टीम प्रज्वल रेवन्ना को अरेस्ट कर अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार आज (शुक्रवार) उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। 2000 से अधिक आपत्तिजनक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी भाग गया था।

प्रज्वल रेवन्ना ने वीडियो मेसेज जारी कर कहा था कि, वो 31 मई को भारत लौटेगा। प्रज्वल के एयरपोर्ट पहुँचने से पहले ही पुलिस वहां मौजूद थी। पुलिस अधिकारियों ने प्रज्वल के सामान को भी अपने कब्जे में ले लिया है जिसे वो अपने साथ लाया था। जानकारी के अनुसार प्रज्वल रेवन्ना का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। फोरेंसिक टीम प्रज्वल रेवन्ना का ऑडियो सैम्पल भी लेगी जिससे पता लगाया जा सके कि, वायरल वीडियो में जो आवाज आ रही है वो प्रज्वल की ही है।

क्या है मामला :

अश्लील वीडियो सामने आने के बाद प्रज्वल रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि, जब प्रज्वल की पत्नी घर पर नहीं होती है तब प्रज्वल और उसके पिता एचडी रेवन्ना घर में काम करने वाली महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं और उनका शारिरिक शोषण भी करते हैं। महिला ने यह आरोप भी लगाया था कि, प्रज्वल उसकी बेटी से वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करता था जिसकी वजह से उसकी बेटी ने उसे ब्लॉक कर दिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की थी।

Updated : 31 May 2024 12:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top