Home > Lead Story > Prashant Kishor vs Karan Thapar : ऐसा क्या हुआ कि, बीच इंटरव्यू में भिड़े प्रशांत और करण?

Prashant Kishor vs Karan Thapar : ऐसा क्या हुआ कि, बीच इंटरव्यू में भिड़े प्रशांत और करण?

Prashant Kishor vs Karan Thapar : प्रशांत किशोर ने करण थापर से कहा - आप खुद को इतना एग्रेसिव जर्नलिस्ट मत समझिए कि, हर कोई आपके सवालों से भाग जाएगा।

Prashant Kishor vs Karan Thapar : ऐसा क्या हुआ कि, बीच इंटरव्यू में भिड़े प्रशांत और करण?
X

Prashant Kishor vs Karan Thapar

Prashant Kishor vs Karan Thapar : सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर और करण थापर का वीडियो वायरल है। इस 5 मिनट की क्लिप में दोनों के बीच जमकर बहस हुई। बहस इतनी तीखी हो गई कि, प्रशांत किशोर को करण थापर ने इंटरव्यू छोड़ कर चले जाने को कह दिया। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अलग - अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई प्रशांत किशोर को समर्थन दे रहा है कोई इस वीडियो तुलना करण थापर और पीएम मोदी के पुराने वीडियो से कर रहा है। जानते हैं आखिर क्यों मचा इंटरव्यू में बवाल।

प्रशांत किशोर एक मीडिया संस्था में करण थापर को इंटरव्यू देने गए थे। क्योंकि इन दिनों वे चुनाव परिणामों को लेकर कई भविष्यवाणी कर रहे हैं इसलिए करण थापर ने उनसे तीखा सवाल कर डाला। करण थापर ने पूछा कि, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आपने कहा था कि, कांग्रेस जड़ से समाप्त हो जाएगी ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसका जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि, आप वीडियो दिखाएं कि, मैंने कब ऐसा कहा। इसके बाद तो बहस बढ़ती चली गई।

प्रशांत किशोर करीब 2 मिनट तक कहते रहे कि, आप मेरे बयान से जुड़ा वीडियो मुझे दिखाएं। अगर मैंने ऐसा बोला है तो मैं अपना प्रोफेशन छोड़ दूंगा और अगर ऐसा नहीं है तो आपको कैमेरा के सामने मुझसे माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद प्रशांत किशोर को जवाब देते हुए करण थापर ने कहा कि, कई अखबारों में आपका बयान छपा था, आप अपने बयान से पलट नहीं सकते। इसका जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि, अखबार तो कुछ भी लिख सकते हैं आपको मेरा वीडियो दिखाना चाहिए।

इसके बाद दोनों अपनी - अपनी बात को प्रूफ करने के लिए एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आएं। करण थापर ने कहा कि, मैं अपनी गलतियां मानने से पीछे नहीं हटता। प्रशांत किशोर से करण थापर ने कहा कि, अगर आप चाहें तो हम ये इंटरव्यू आगे बड़ा सकते हैं। इसका जवाब देते हुए प्रशांत ने कहा - आप खुद को इतना एग्रेसिव जर्नलिस्ट मत समझिए कि, हर कोई आपके सवालों से भाग जाएगा। इसके बाद करण थापर ने प्रशांत किशोर से इस इंटरव्यू को व्यक्तिगत न करने का आग्रह किया।

लोगों ने लिए मजे :

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो क्लिप पर लोगों की अलग - अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कोई प्रशांत किशोर की तारीफ कर रहा है तो कोई करण थापर को समर्थन दे रहा है।

Updated : 23 May 2024 8:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top