Pregnancy Bible: करीना कपूर ने MP High Court में कहा - बुक के टाइटल में कुछ गलत नहीं

करीना कपूर ने MP High Court में कहा - बुक के टाइटल में कुछ गलत नहीं

Pregnancy Bible : करीना कपूर ने MP High Court में कहा - बुक के टाइटल में कुछ गलत नहीं

Pregnancy Bible : मध्यप्रदेश। प्रेग्नेन्सी बाइबल पर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट (MP High Court) में चल रहे केस में करीना कपूर ने अपने वकील के जरिए जवाब दाखिल किया है। करीना कपूर (Kareena Kapoor) की ओर कहा गया है कि, बुक के टाइटल में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो।

'प्रेगनेंसी बाइबिल' विवाद मामला :

अभिनेत्री करीना कपूर ने साल 2021 में प्रेगनेंसी बाइबिल नाम की किताब को लॉन्च किया था। इसके बाद जबलपुर के वकील क्रिस्टोफर एंथोनी ने करीना कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। याचिका में कहा गया था कि, करीना कपूर की किताब के टाइटल से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावना आहत हो रही है।

करीना कपूर के वकील ने अदालत में क्या कहा ?

करीना कपूर का पक्ष रख रहे वकील की ओर से कोर्ट में कहा गया कि, 'प्रेगनेंसी बाइबिल' न तो किसी की धार्मिक भावना को आहत करता है न ही इसकी ऐसी मंशा थी। करीना कपूर को संविधान अनुच्छेद 19 के तहत राइट टू स्पीच का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट भी कई फैसलों में बाइबल शब्द का प्रयोग करता है।

अगली सुनवाई कब होगी ?

इस मामले में अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। 10 मई को अदालत की ओर से अभिनेत्री करीना कपूर को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद उन्होंने अब अपना जवाब दाखिल कर दिया है। जस्टिस आहलुवालिया की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है।

प्रेगनेंसी बाइबिल में क्या लिखा है ?

इस किताब में करीना कपूर ने गर्भावस्था के दौरान अपने अनुभव को साझा किया था। इस किताब के बारे में बात करते हुए उन्होंने इसे अपना तीसरा बच्चा बताया था।

Tags

Next Story