राष्ट्रपति ने इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन का किया भूमिपूजन, बोलीं- उज्जैन भारत का सबसे महत्वपूर्ण नगर

राष्ट्रपति ने इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन का किया भूमिपूजन, बोलीं- उज्जैन भारत का सबसे महत्वपूर्ण नगर

President Draupadi Murmu Ujjain Visit : उज्जैन, मध्य प्रदेश। महाकाल की नगरी उज्जयिनी में, सदियों से, संस्कृति और सभ्यता की परंपरा निरंतर अस्तित्व में बनी हुई है। आज से लगभग 2600 वर्ष पहले भगवान बुद्ध के समय में उज्जयिनी, अवन्ति राज्य की राजधानी हुआ करती थी। गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण-युग माना जाता है। उस समय, उज्जैन भारत का सबसे महत्वपूर्ण नगर था। यह बात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सफाई मित्र सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही है। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकाल मंदिर में भगवान शिव अभिषेक किया। इसके बाद इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन हाईवे का भूमिपूजन किया।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र उज्जैन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा निरंतर अस्तित्व में बनी हुई है। उज्जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र भी रहा है। मैंने अपनी जनसेवा की यात्रा स्वच्छता के कार्य से ही की थी। नोटिफाइडड एरिया काउंसिल की अध्यक्ष रहने के दौरान मैं प्रति दिन एक वार्ड से दूसरे वार्ड जाती थी। सफाई कार्य का निरीक्षण करती थी। इस दौरान अच्छे कामों को देखकर खुशी होती थी। पिछले 10 वर्षों में स्वच्छता अभियान देशव्यापी अभियान बन गया है। इससे देश में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।

सफाई मित्रों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस कार्यक्रम में उज्जैन के पांच सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का वर्चुअल भूमि पूजन भी किया। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ने महाकाल मंदिर में पंचामृत अभिषेक पूजन किया। महाकाल लोक भी देखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई भी की।

Tags

Next Story