Commercial Gas Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 5 महीनों के दौरान महानगरों में 172 रुपए तक हुई बढ़ोतरी

Commercial Gas Cylinder: दिसंबर महीने के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा देखा गया है। लगातार 5 महीने में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं इसका असर देश के महानगरों में 172 रुपए तक की बढ़ोतरी के साथ हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।
महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम में हुआ इजाफा
आपको बताते चलें कि, हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। चार महानगरों को लेकर आंकड़े पेश किए गए हैं। जिसके अनुसार देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16.5 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की तेजी देखने को मिली है. जिसके बाद दाम 1,818.50 रुपए और 1,771 रुपए हो गए हैं।
इसके अलावा कोलकाता की बात करें तो, कोलकाता में 15.5 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और चेन्नई में दाम 16 रुपए कम हुए है. अब दोनों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 1,927 रुपए और 1980.50 रुपए हो चुके है।
नहीं बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
कमर्शियल गैस सिलेंडर के अलावा घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो आज दिसंबर की पहली तारीख को इसके दामों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा गया है। राजधानी दिल्ली में अभी के सिलेंडर 803 रुपए में ही मिल रहा है। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 802.50 रुपए पर बनी हुई हैं. चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 818.50 रुपए पर देखने को मिल रहे हैं।