PM Modi Poland Visit: 45 साल बाद पोलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बच्चों से भी मिलाया हाथ

45 साल बाद पोलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बच्चों से भी मिलाया हाथ
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय पोलैंड और यूक्रेन पर पहुंचे है।प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा 45 साल के बाद पहली बार हुई है।

PM Modi Visit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय पोलैंड और यूक्रेन पर पहुंचे है। जहां पर प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा 45 साल के बाद पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा मानी जा रही है। यात्रा के दौरान कई पल सामने आए हैं।

पोलैंड यात्रा में बच्चों से मिले पीएम मोदी

आपको बताते चलें कि, प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा में पोलैंड के वारसॉ में कलाकारों का पारंपरिक लोक नृत्य देखा। इसके अलावा जिस होटल में वे ठहरे हैं, वहां भारतीय समुदाय के लोगों ने PM मोदी का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों से हाथ भी मिलाया। मोदी के स्वागत में डांडिया की प्रस्तुति भी दी गई। पोलैंड के बाद PM मोदी 23 अगस्त को ट्रेन से यूक्रेन पहुंचेंगे। इस यात्रा पर उन्होंने कहा कि वह शांति से जंग के समाधान पर राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं।

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान वारसॉ में मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

मोंटे कैसिनो की लड़ाई द्वितीय विश्व युद्ध में 11 मई से 18 मई, 1944 तक लड़ी गई थी। पोलिश सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा,… pic.twitter.com/7vtBB8CZxU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2024

पहले ये नेता पहुंचे

यह 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है। इससे पहले 1979 में मोरारजी देसाई वहां गए थे।भारत से रवाना होने से पहले PM मोदी ने कहा था, 'मैं पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा हूं। पोलैंड के साथ राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरा होने के मौके पर मेरी यह यात्रा हो रही है। पोलैंड मध्य यूरोप का हमारा आर्थिक साझेदार है।'

Tags

Next Story