पहले लिस्ट में गड़बड़ी अब कार्यकर्ता नाराज: जम्मू में बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, टिकट वितरण से नाराजगी

जम्मू में बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, टिकट वितरण से नाराजगी

जम्मू में बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Jammu and Kashmir Assembly Election : जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की सूची (BJP Candidate List) जारी होने के बाद हंगामा हो गया। पहले 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इसके बाद कुछ ही देर में सूची वापस भी ले ली गई। कहा गया कि, संशोधन करके दूसरी लिस्ट जारी करेंगे। कुछ देर बाद प्रथम चरण के लिए दो सूची जारी की गई। इतने ब्लंडर के बाद बची - कुचि कमी नेताओं के समर्थकों ने पूरी कर दी। टिकट वितरण से नाराज भाजपा कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंच गए। स्थिति यह बन गई कि, प्रदेश अध्यक्ष को बयान जारी करना पड़ा।

जिन भाजपा नेताओं को टिकट नहीं मिला उनके समर्थक अपने उम्मीदवार के लिए टिकट की मांग को लेकर जम्मू स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, "यहां एकत्रित हुए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का मैं सम्मान करता हूं। भाजपा का हर कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मैं हर एक से मिलूंगा, मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिल रहा हूं और उनसे बातचीत कर रहा हूं।":

जल्द समाधान निकालूंगा :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, कि, "अगर कोई पार्टी कार्यकर्ता परेशान है या उसे कोई समस्या है, तो हम बैठकर उसका समाधान निकालेंगे। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें। मैं पार्टी के हर कार्यकर्ता और पार्टी नेता का सम्मान करता हूं। मैं उनसे मिलकर जल्द से जल्द समाधान निकालूंगा।"

पहले चरण के लिए 16 उम्मीदवार फ़ाइनल :

जम्मू कश्मीर में पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान है। भाजपा ने अब तक 16 उम्मीदवारों के नाम फ़ाइनल कर दिए हैं। 8 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होनी बाकि है। पहले चरण की वोटिंग 18 सितंबर को होगी।

प्रथम चरण में ये हैं भाजपा उम्मीदवार :

इंजी सैयद शौकत गयूर अंद्राबी - पाम्पोर

अर्शीद भट - राजपोरा

जावेद अहमद कादरी - शोपियां

मोहम्मद रफीक वानी - अनंतनाग पश्चिम

एडवोकेट सैयद वजाहत - अनंतनाग

शगुन परिहार - किश्तवाड़

गजय सिंह राणा - डोडा

सोफी यूसुफ - श्रीगुफवाड़ा - बिजबेहरा

वीर सराफ - शानगुस अनंतनाग पूर्व

तरीक कीन - इंदरवाल

सुनील शर्मा - पाडेर-नागसेनी

दिलीप सिंह परिहार - भदरवाह

शक्ति राज परिहार - डोडा पश्चिम

राकेश ठाकुर - रामबाण

सालीम भट्ट - बनिहाल

रोशन हुसैन गुज्जर कोंकरनाग

Tags

Next Story