Pusha 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फिल्म ने कितनी की कमाई? जानिए पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Pusha 2 Box Office Collection Day 2: 3 साल बाद रिलीज हुआ पुष्पा का दूसरा सीक्वल धमाल मचा रहा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रुल ने सिनेमा घरों में धूम मचा दी है। ओपनिंग डे में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अब दूसरे ही दिन फिल्म अपने बजट के करीब पहुंच गई है। वीकेंड में कमाई और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
पुष्पा 2 ने दूसरे दिन तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस को हिला डाला था। दूसरे दिन के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, पुष्पा 2 ने दो दिन में केवल भारत में ही 265 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसमें सबसे अधिक हिंदी भाषा में कमाई हुई है। उसके बाद तेलुगु और बाकी भाषा में कमाई हुई।
पुष्पा 1 ने जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार
पुष्पा: द राइज़, 2021 में महामारी के दौरान रिलीज़ हुई, जिसने 326.6 करोड़ रुपये के विश्वव्यापी संग्रह के साथ वैश्विक स्तर पर धूम मचा दी। इसने अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिलाया। पुष्पा 2 के साथ, फ्रैंचाइज़ी ने उम्मीदों को पार कर लिया है, और बॉक्स ऑफ़िस पर और भी शानदार प्रदर्शन के लिए मंच तैयार कर दिया है।
ओपनिंग डे पर बनाया था ये रिकॉर्ड
पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को सभी भाषाओं को मिलाकर 165 करोड़ का कलेक्शन था और ओपनिंग डे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। पुष्पा 2 ने शाहरुख खान की पठान (57 करोड़), जवान (75 करोड़), प्रभास की कल्कि 2898 एडी (95 करोड़), यश की केजीएफ 2 (116 करोड़) , रणबीर कपूर की एनिमल (63.80), जूनियर एनटीआर और रामचरण की आरआरआर (163 करोड़) और बाहुबली 2(121 करोड़) को पीछे छोड़ा था।