राधिका का ये लुक देख आप हो जाएंगे दंग, गेंदे के ताजे फूलों से सजा दुपट्टा, बदला फैशन का ट्रेंड

राधिका का ये लुक देख आप हो जाएंगे दंग, गेंदे के ताजे फूलों से सजा दुपट्टा, बदला फैशन का ट्रेंड
हाल ही में दुल्हन राधिका का हल्दी वाला लुक काफी चर्चा में आया था जिसमें उन्होंने गेंदे के फूलों से सजा दुपट्टा था। इस खास तरह के दुपट्टे को लेकर मान लिया जाए तो फैशन का ट्रेंड अब बदलने लगा है।

Radhika Haldi Look: मुंबई में इन दिनों मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को शादी होने वाली है जहां शादी से पहले हल्दी मेहंदी संगीत के कार्यक्रम हो रहे हैं। इन फंक्शन में दूल्हा- दुल्हन और अंबानी परिवार के अलावा सेलेब्स का भी जलवा भी देखने के लिए मिल रहा है। हाल ही में दुल्हन राधिका का हल्दी वाला लुक काफी चर्चा में आया था जिसमें उन्होंने गेंदे के फूलों से सजा दुपट्टा था। इस खास तरह के दुपट्टे को लेकर मान लिया जाए तो फैशन का ट्रेंड अब बदलने लगा है। जो फूलों के साथ कपड़े डिजाइन किया जा रहे हैं।

90 किलो के गेंदे के फूलों से सजाया दुपट्टा

आपको बताते चलें कि, अनंत अंबानी की दुल्हनिया राधिका के हल्दी सेरेमनी फंक्शन के लिए सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिश रिया कपूर और फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन ने 90 किलो की गेंदे के फूल के साथ राधिका के लिए यह स्पेशल दुपट्टा तैयार किया था। दुपट्टे के अलावा अपनी ज्‍वेलरी भी ताजी सफेद तगार कलीरियों की ही पहनी थी उनके गले में लंबा हार, झुमके, लटकन डोरियों से सजे टॉप, एक डबल हार, हाथ फूल शामिल हैं, जो सब ताजा फूलों से बनी थी।




एक दिन में बनकर तैयार हुआ दुपट्टा

इस खास तरीके के दुपट्टे को डिजाइन करने वाली फ्लोरल आर्ट की संस्थापक सृष्टि कपूर ने बताया, “राधिका के पहनावे में 90 से अधिक गेंदा फूलों और हजारों अलग-अलग तगर कलीरियों से सजा हुआ एक ताजा पुष्प तगर जाल दुपट्टा शामिल था।इस फ्लावर ज्‍वेलरी को बनाने के लि‍ए ताजा तगर काल‍िस के साथ-साथ येलो बटन डेसी और थाई रुई फूलों का भी इस्‍तेमाल क‍िया गया है।’ इसे बनाने में पूरी एक दिन और रात लगी।




12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत - राधिका

आपको बताते चलें कि, मुंबई में अनंत और राधिका की शादी होने वाली है जहां पर अब तक संगीत और हल्दी सेरेमनी के फंक्शन हुए थे इस दौरान अंबानी परिवार के अलावा सेलेब्स ने जमकर धमाल मचाया। शादी के दूसरे दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद. वहीं 14 जुलाई को शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

Tags

Next Story