राहुल गांधी को बड़ी राहत, इस मामले में विशेष कोर्ट से मिली जमानत

राहुल गांधी को बड़ी राहत, इस मामले में विशेष कोर्ट से मिली जमानत

Rahul Gandhi को बड़ी राहत, इस मामले में विशेष कोर्ट से मिली जमानत

Rahul Gandhi : राहुल गांधी पर यह मानहानि मामला कर्नाटक भाजपा द्वारा दर्ज कराया गया था।

Rahul Gandhi : दिल्ली। एक ओर एनडीए सरकार बना रहा है वहीं राहुल गांधी कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। मानहानि मामले में राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होना था। इसके लिए वे तड़के ही दिल्ली से बेंगलुरु रवाना हो गए थे। कोर्ट में सुनवाई हुई इसके बाद राहुल गांधी को जमानत दे दी गई। यह उनके लिए राहत की खबर है। इसी मामले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को भी पिछले दिनों जमानत मिल गई थी।

दरअसल, राहुल गांधी पर यह मानहानि मामला कर्नाटक भाजपा द्वारा दर्ज कराया गया था। भाजपा का आरोप था कि, समाचार पत्र में अपमानजनक विज्ञापन लगाकर भारतीय जनता पार्टी की छवि को धूमिल किया जा रहा है। बेंगलुरु की विशेष कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने राहुल गांधी को 7 जून को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था।

इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और सांसद राहुल गांधी आरोपी थे। सभी को जमानत मिल गई है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री और उप - मुख्यमंत्री दोनों ही मौजूद थे।

Tags

Next Story