Ramgopal Mishra Murder Case: बहराइच में मृतक के परिजनों की मांग आरोपियों का हो एनकाउंटर, पुलिस की कार्रवाई से नाराजगी...

बहराइच में मृतक के परिजनों की मांग आरोपियों का हो एनकाउंटर, पुलिस की कार्रवाई से नाराजगी...

बहराइच में मृतक के परिजनों की मांग आरोपियों का हो एनकाउंटर

Ramgopal Mishra Murder Case : बहराइच, उत्तरप्रदेश। रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। मृतक का शव सोमवार को घर पहुंचा ग्रामीणों का गुस्सा एक बार और फूंट पड़ा। दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामगोपाल मिश्रा के घर वालों की मांग है कि, आरोपियों का तत्काल एनकाउंटर किया जाए। महसी गांव के ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है।

इधर एसपी बहराइच वृन्दा शुक्ला का बयान भी सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि, "अब इलाके में पूरी तरीके से शांति है। 30 के करीब हिंसा करने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी बहराइच वृन्दा शुक्ला ने यह भी बताया कि, सलमान नाम के व्यक्ति समेत अन्य अज्ञात आरोपियों पर FIR दर्ज कर दी गई है। मौजूदा समय में दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम दोबारा शुरू हो गया है।"

सोमवार को रामगोपाल मिश्रा का शव गांव पहुंचा है। जानकारी के अनुसार रामगोपाल मिश्रा की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। रामगोपाल मिश्रा की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है। यहां सोमवार को घर में शव लाने के दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि, पुलिस की लापरवाही से रामगोपाल मिश्रा की हत्या कर दी गई। यहां मौजूद ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि, दूसरे पक्ष को पुलिस ने कुछ नहीं कहा बल्कि हमें लाठी से मारा। परिजनों की मांग है कि, "सभी आरोपियों का तत्काल एनकाउंटर होना चाहिए।" यहां मौजूद लोगों ने यह भी कहा कि, अगर पुलिस एक्टिव रहती तो ये घटना नहीं होती।

Tags

Next Story