Rashifal 16 June 2024: मेष और सिंह राशियों का बीतेगा परेशानी भरा दिन? यहां पढ़िए बाकी जातकों का दैनिक राशिफल

Rashifal 16 June 2024: मेष और सिंह राशियों का बीतेगा परेशानी भरा दिन? यहां पढ़िए बाकी जातकों का दैनिक राशिफल
इस पूरे दिन दशमी तिथि रहेगी। वहीं नक्षत्र की बात करें तो रविवार सुबह 11:13 हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा।

Rashifal 16 June 2024, Horoscope Today: 16 जून को रविवार का दिन है। बात करें तिथि की तो इस पूरे दिन दशमी तिथि रहेगी। वहीं नक्षत्र की बात करें तो रविवार सुबह 11:13 हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा। ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, वरियान योग, सर्वार्थसिद्धि योग, सर्वामृत योग का साथ राशियों को मिलेगा। आइए जानते रविवार के दिन मेष राशि से लेकर मीन सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

रविवार को मेष राशि वालों का दिन कुछ अच्छा नही रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों का अपने काम पर ध्यान कम रहेगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्ति का ऑफिस में कर्मचारी और अधिकारी दोनों को शामिल रहेंगे हालांकि उन्हें अपने काम से संतुष्टि जरूर मिलेगी। बात करें स्वास्थ्य की तो आपका पेट खराब हो सकता है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। रिश्तेदार और जीवनसाथी आपकी बातें मानेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विफलता हासिल हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

16 जून को वृषभ राशि के लोगों को कार्यस्थल पर मदद करने वाले साथियों से मुलाकात होगी। व्यापार में सोच समझकर कार्य करें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको सहकर्मियों के साथ घर जैसा माहौल बन सकता है। दांपत्य जीवन में खर्च बढ़ सकता है। आपके कान का दर्द परेशानी खड़ी कर सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

व्यापार में कोर्ट कचहरी से जुड़े फैसलों पर आपको नुकसान होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। ऑफिस में किसी से बहस ना करें नहीं तो आपका सम्मान गिरेगा। व्यापार में लालच ना करें नहीं तो हानि के संकेत हैं। अपने साथी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे इस कारण से झगड़ा भी होगा।

कर्क राशि (Cancer)

रविवार को व्यापारी पेशा से जुड़े लोगों को पिता का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ी की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिनकी सरकारी नौकरी है उन्हें ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेंगे। खाने के लिए संतुलित भोजन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने झगड़े में सुधार करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोग आज के दिन यानी शनिवार किस्मत के सहारे बिल्कुल ना रहे अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि (Leo)

इस जातक से जुड़े ऐसे लोग जो व्यापार करते हैं उनका लोन से जुड़ा काम सफल हो सकता है। ऑफिस में छोटी मोटी समस्याएं आएंगी उन्हें सुलझाने के लिए प्रयास करना होगा। दांपत्य जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज यानी रविवार का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ ट्रिप भी होगी।

तुला राशि(Libra)

16 जून को तुला जातक वाले लोगों की कार्यस्थल में प्रशंसा होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। युवा वर्ग के लोग शाम को अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातक के लोगों का 16 जून शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। छात्रों के मन में कई महीने विचार आएंगे जो तुम के लिए शुभ रहेंगे बचपन में जिस व्यक्ति से आपकी दोस्ती हुई थी, उसके बर्थडे पार्टी में आप जा सकते हैं। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो काम मिलकर करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

शनिवार का दिन धनु राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। क्रिएटिविटी से जुड़े कार्यों में आपकी रुची बढ़ेगी। लव लाइफ में आपके संबंध मधुर बनेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपकी खुशियों को दुगुनी बढ़ा देगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का दिन शुभ रहेगा कोई ना कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारी लोगों को पार्टनर के साथ किया गया कार्य में लाभ हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में बात करें तो आप अपने सीनियर के खास बन सकते हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें थोड़ा समझना होगा क्योंकि आज का दिन उनका नकारात्मकता वाला हो सकता है। श्वास रोगियों को परेशानी हो सकती है अपने जीवन साथी के साथ आपको समय बिताने का पर्याप्त समय मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ जातक के लोगों का आज यानी रविवार का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़े लोग सोच समझ कर कार्य करें। व्यावसायिक लोगों का कार्य पूर्ण होने पर संकट हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने अधिकारियों को पूरा सम्मान देना होगा। रिश्तो में छोटी-छोटी बातों को लेकर मन मुटाव होगा जिससे आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। अपने जीवनसाथी या लवर्स से आप कुछ कहना चाहेंगे लेकिन संकोच बस नहीं कह सकेंगे, इससे आपको नुकसान होगा।

मीन राशि(Pisces)

16 जून रविवार के दिन मीन राशि वाले लोग व्यापार में अधिक पैसा कमाने की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर सफलता मिलने से आपके विरोधी आपसे जलेंगे। नौकरी कर रहे व्यक्ति काम करेंगे लेकिन पिछले दिनों का, आज आपकी सक्रियता अधिक रहेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में रोमांस के संयोग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस जातक के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है कोई बड़ी समस्या भी आ सकती है। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने हेल्प कर भी ध्यान देना होगा।

Tags

Next Story