Ratan Tata Death: रतन टाटा का पार्थिव शरीर NCPA ग्राउंड लाया गया, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Ratan Tatas body brought to NCPA ground

Ratan Tata's body brought to NCPA ground

Ratan Tata Death : टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स ( NCPA) हॉल लाया गया है। यहां गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। रतन टाटा निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड में राजकीय शोक का ऐलान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

डिप्टी CM अजित पवार ने भी दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

मुंबई के NCPA ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने NCPA ग्राउंड पहुंचकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने NCPA ग्राउंड पहुंचकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

रतन टाटा का निधन एक युग का अंत - सुधा मूर्ति

लेखिका और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा, रतन टाटा एक ईमानदार और सादगीपूर्ण व्यक्ति, हमेशा दूसरों की देखभाल करने वाले और दयालु थे। मुझे वास्तव में उनकी कमी खलती है। मुझे नहीं लगता कि मेरे अनुभव में मैं उनके जैसे किसी व्यक्ति से मिली हूँ। मैं प्रार्थना करती हूँ उनकी आत्मा को शांति मिले। वह एक किंवदंती थे, एक युग था, लेकिन यह मेरे लिए एक युग का अंत है। मैं टाटा के घराने से ही परोपकार सीखती हूँ। यह मेरा व्यक्तिगत नुकसान है। मैं अब अपने निजी जीवन में शून्यता महसूस करती हूँ।

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा, भारतीय इतिहास में एक स्थायी विरासत वाले उद्योगपति रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ। केरल के विकास के लिए उनके अटूट समर्थन को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और टाटा समूह के प्रति हार्दिक संवेदना।

इस दुनिया ने एक दिलदार शख्स को खो दिया - अमेरिकी राजदूत गार्सेटी

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत और दुनिया ने एक दिलदार शख्स को खो दिया है। जब मुझे भारत में अमेरिकी राजदूत चुना गया था तो भारत से रतन टाटा ने ही सबसे पहले मुझे बधाई दी थी। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया के बोर्ड के सदस्य के तौर पर मेरे होमटाउन के लिए बहुत काम किया। उन्होंने इस दुनिया के लिए बहुत काम किया है।

अच्छे काम के लिए वह हमेशा तैयार रहते थे - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

रतन टाटा के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, रतन टाटा बेहद संवेदनशील व्यक्ति थे। उन्होंने टाटा समूह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया और भारत का नाम भी रोशन किया। उनका चरित्र परोपकारी था। हर अच्छे काम के लिए- वह हमेशा तैयार रहते थे। जब देश कोविड महामारी का सामना कर रहा था, रतन टाटा ने बिना किसी हिचकिचाहट और किसी शर्त के 1500 करोड़ रुपये देने का वादा किया। इससे हमें कोविड के खिलाफ लड़ाई लड़ने में अपने हाथ मजबूत करने में मदद मिली।

Tags

Next Story