Ravneet Singh Bittu Nomination: रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, जानिए उनके बारे में खास बात

रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, जानिए उनके बारे  में खास बात

Ravneet Singh Bittu Nomination 

Ravneet Singh Bittu Nomination : राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा उपचुनाव उम्मीदवार, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जयपुर में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा और राज्य मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।

रवनीत राणा का परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा हुआ है। उनके दादा बेअंत सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। बेअंत सिंह की हत्या साल 1995 में खालिस्तानी आतंकियों ने कर दी थी। इसके बाद उनका परिवार राजनीति में कम एक्टिव रहा। रवनीत भी छोटी सी सीमेंट यूनिट चलाया करते थे। इन्हे राजनीति में राहुल गांधी लेकर आए।

साल 2007 में रवनीत और राहुल गांधी की मुलाकात हुई। इसके बाद वे कांग्रेस में दोबारा एक्टिव हुए। पहले पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने फिर सांसद। वे 2009 में पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे। आनंदपुर साहिब से उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की। इसके बाद 2014 और फिर 2019 में वे लुधियाना लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे और जीत की हैट्रिक लगा दी।

2024 में हार गए :

लोकसभा चुनाव के पहले रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद कांग्रेस ने उनके सामने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को टिकट दिया था। रवनीत बिट्टू 20 हजार वोट से अमरिंदर से हार गए। बावजूद इसके भाजपा ने उन्हें मंत्री बनाया है। जबकि भाजपा के कई जीते हुए सांसद जो पहले मंत्री थे उन्हें इस बार मौका नहीं मिला। मंत्री बनने के 6 महीने के भीतर उन्हें सांसद बनना होगा इसलिए भाजपा ने उन्हें राज्यसभा से सांसद बनाने का फैसला लिया है।

Tags

Next Story