Rewa Viral Video : महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश, जमीन को लेकर हुआ था विवाद, CM तक पहुंचा मामला

Rewa Viral Video : महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश, जमीन को लेकर हुआ था विवाद, CM तक पहुंचा मामला

Rewa Viral Video

Rewa Viral Video : यह दो पक्षों के बीच पारिवारिक ज़मीन विवाद है। एक पक्ष सड़क बनाना चाहता था और वे इसके लिए कंकड़ बिछा रहे थे।

Rewa Viral Video : मध्यप्रदेश। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें दो महिलाओं को मिट्टी में गाढ़ दिया गया है। वीडियो की पड़ताल करने पर सामने आया कि, दो पक्षों में जमीन को लेकर कुछ विवाद था जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं पर डंपर से मुरम दाल दी। एक महिला आधी मिट्टी के अंदर थी जबकि दूसरी पूरी तरह से मिट्टी में धंस गई थी। इस मामले में खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लिया है।

रीवा की घटना पर एसपी रीवा विवेक सिंह ने बताया कि, "घटना कल (20 जुलाई) की है। यह दो पक्षों के बीच पारिवारिक ज़मीन विवाद है। एक पक्ष सड़क बनाना चाहता था और वे इसके लिए कंकड़ बिछा रहे थे। जब कंकड़ बिछाए जा रहे थे, तो दो महिलाएँ कंकड़ के नीचे आ गईं। बीएनएस की धारा 110 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। तीन आरोपी हैं और एक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पीड़ितों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।"

डीआईजी रीवा साकेत प्रकाश पांडेय ने बताया कि, "परिवार में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता के ससुर खेत में रास्ता बनवा रहे थे...डंपर से कंकड़ निकाले जा रहे थे और दोनों महिलाएं उसमें फंस गईं। मामले में तीन आरोपी हैं और एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और लोगों की पहचान के लिए फुटेज जुटाई जा रही है।"

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, 'सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से रीवा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला संज्ञान में आया, जिसमें मैंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

'जिले के थाना मनगंवा अंतर्गत हनौता कोठार गांव में जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दो अन्य की तलाश जारी है। उपचार के बाद महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।'

'मध्यप्रदेश के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके खिलाफ किसी भी अपराध में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा।'

Tags

Next Story