जम्मू - कश्मीर में बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत, कई घायल, सेना बचाव अभियान में जुटी

जम्मू - कश्मीर में बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत, कई घायल, सेना बचाव अभियान में जुटी
X

श्रीनगर। जम्मू संभाग के पुंछ जिले के मंडी इलाके में बुधवार सुबह एक यात्री बस के बरेली नाले में गिर जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। बचाव अभियान जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

अधिकारियों के मुताबिक यह बस मंडी से सौजियां जा रही थी। इसमें 24 से 30 यात्री थे। यह बस अचानक सड़क पर फिसलकर बरेली नाले में पलट गई। सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया है। अभी तक नौ शव बरामद किए गए हैं। कुछ कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

Tags

Next Story