Deoria News: बहराइच के बाद देवरिया में बवाल, मझौली राज में दुर्गा विसर्जन के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला

देवरिया

देवरिया

Deoria News : उत्तरप्रदेश। बहराइच के बाद अब देवरिया में दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन में बवाल हो गया। विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस में शामिल युवकों पर विशेष समुदाय के लोगों ने चाक़ू से हमला कर दिया इसके बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। यह घटना देवरिया के सलेमपुर थाना क्षेत्र में मझौली राज कस्बे की है।

बताया गया है कि, राजेश पटेल और जितेन सिंह नाम के दो युवक इस चाकूबाजी में बुरी तरह घायल हुए हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और उग्र भीड़ को शांत किया। देर रात मझौली राज में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

देवरिया एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि, "देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझौली राज कस्बे में विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ युवकों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत स्थिर है। परिजनों की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून व्यवस्था सामान्य है।"

देवरिया डीएम दिव्या मित्तल का कहना है, "मझौली राज में विसर्जन कार्यक्रम था और विसर्जन जुलूस में बाहर से कुछ लड़के आए थे, जहां विवाद और मारपीट हुई, जिसमें राजन नाम का व्यक्ति घायल हो गया... उसकी हालत स्थिर है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी अंगूर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

Tags

Next Story