Home > Lead Story > इंदौर में भाजपा नेता की हत्या पर बवाल, परिजनों ने आरोपी के घर में लगाई आग

इंदौर में भाजपा नेता की हत्या पर बवाल, परिजनों ने आरोपी के घर में लगाई आग

Indore News : आरोपियों की पहचान अर्जुन और पीयूष के रूप में हुई है। दोनों ही मोनू के घर के करीब रहते थे।

Indore News
X

Indore News : इंदौर में भाजपा नेता की हत्या पर बवाल

Indore News : मध्यप्रदेश। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। इस पूरी घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। भाजपा नेता का नाम मोनू है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आज ही मोनू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इलाके में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात है।

दरअसल, मोनू भाजपा युवा मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष था। कैलाश विजयवर्गीय आकाश विजयवर्गीय का काफी करीब बताया जाता है। मोनू द्वारा रविवार को क्षेत्र में भगवा यात्रा निकाली जानी थी। इसके लिए वह पोस्टर लगाने पहुंचा था तभी दो लोग बाइक पर आए उससे कुछ पुछा और गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

दोनों आरोपियों की पहचान अर्जुन और पीयूष के रूप में हुई है। दोनों ही मोनू के घर के करीब रहते थे। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया गया है। जानकारी के अनुसार अर्जुन और पीयूष के पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं। दोनों ही मोनू से जलते थे इस कारण उसकी हत्या कर दी। मोनू की हत्या की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता देर रात उसके घर पहुंचे थे। मोनू के परिवार में माता - पिता, भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं।

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश :

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों प्रयास कर रहे हैं। हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपियों को ढूंढ लिया जाएगा।

Updated : 23 Jun 2024 6:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top