Uttrakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों को लेकर उठाया ये कदम...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों को लेकर उठाया ये कदम...
उत्तराखंड की धामी सरकार ने मदरसों के लिए बड़ा ऐलान किया है जिसके साथ अब प्रदेश के मद्रास में जल्द ही संस्कृत पढ़ाई जा सकती है।

Uttrakhand News: उत्तराखंड की धामी सरकार ने मदरसों के लिए बड़ा ऐलान किया है जिसके साथ अब प्रदेश के मद्रास में जल्द ही संस्कृत पढ़ाई जा सकती है। इस राज्य के 400 से ज्यादा मद्रास में वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किया जा रहा है। इसे शामिल करने के पीछे सरकार ने बड़ा उद्देश्य बताया है।

सरकार की अनुमति मिलते ही होगा लागू

मदरसों में संस्कृत पढ़ाए जाने को लेकर मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून ने इस बात पर जानकारी दी है। जिसके अनुसार कहा कि, हम इस योजना पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। राज्य सरकार की अनुमति मिलते ही इसे लागू किया जाएगा।

आगे कहा कि, दरअसल इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक उद्देश्य जुड़ा है वे मदरसा जाने वाले बच्चों को मेनस्ट्रीम से जोड़ना चाहते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह योजना बनाई है। बच्चों को अरबी के साथ संस्कृत पढ़ने का मौका मिलेगा। यह दोनों भाषाएं वास्तव में प्राचीन है।

NCERT सिलेबस से मिले हैं परिणाम

आपको बताते चलें कि, बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून ने एक ओर जानकारी देते हुए कहा कि, मदरसों में NCERT सिलेबस लागू किया गया था इसके परिणाम इस साल बहुत अच्छे आए है। नतीजों के अनुसार , 96% से ज्यादा बच्चे पास इस नए बदलाव की वजह से पास हुए हैं। इससे पता चलता है कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मौका मिलने पर वे संस्कृति समेत सभी सब्जेक्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है।

Tags

Next Story