Savitri Jindal: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल को BJP ने नहीं दिया टिकट, अब निर्दलीय विधानसभा चुनाव में उतरेंगी

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल को BJP ने नहीं दिया टिकट, अब निर्दलीय विधानसभा चुनाव में उतरेंगी

Savitri Jindal : देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल को BJP ने नहीं दिया टिकट, अब निर्दलीय विधानसभा चुनाव में उतरेंगी

Savitri Jindal Will Contest Haryana Assembly Election : हरियाणा। देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल को भजपा ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव में उतरने के ऐलान कर दिया है। वे हिसार विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी ठोक रहीं थी अब यहीं से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगी।

सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला तो हैं ही साथ ही वे नवीन जिंदल की माँ भी हैं। नवें जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। सावित्री जिंदल हिसार से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं। कई मौकों पर उन्होंने हिसार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि, "भाजपा की सदस्य नहीं हैं।" उनके बेटे ने बीजेपी ज्वाइन की थी। सावित्री जिंदल ने आगे बताया कि, वे हिसार की सेवा करना चाहती हैं। हिसार की जनता जो कहेगी वे वही करेंगी। लोकसभा चुनाव में प्रचार करने पर उन्होंने कहा कि, केवल बेटे के लिए प्रचार कर रही थी। भाजपा के लिए कभी प्रचार नहीं किया।

दरअसल, सावित्री जिंदल और उनके बेटे नवीन जिंदल ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सावित्री जिंदल ने हिसार से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

भाजपा ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में दो मंत्रियों समेत 9 विधायकों के टिकट काट दिए गए थे। हिसार से भाजपा ने डॉक्टर कमल गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। अब यहाँ से सावित्री जिंदल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में हिसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव की हॉट सीट बन गई है।

Tags

Next Story