New Super Earth: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला एक ऐसा ग्रह, पृथ्वी की तरह जीवन जीना होगा संभव

वैज्ञानिकों ने खोज निकाला एक ऐसा ग्रह, पृथ्वी की तरह जीवन जीना होगा संभव
X
वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है जहां पर पृथ्वी की तरह ही जीवन की संभावना रहेगी।

Living Planet: ब्रह्मांड में कई ग्रह है जो किसी न किसी तरीके से महत्व रखते है। वैज्ञानिक तरह - तरह की खोज करते रहते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा करिश्मा कर दिखाया है जो इंसानों के लिए कारगर साबित होगा। दरअसल वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है जहां पर पृथ्वी की तरह ही जीवन की संभावना रहेगी।

बताया जा रहा हैं कि, वैज्ञानिक काफी समय से पृथ्वी से मिलते-झुलते गृहों की तलाश कर रहे थे जिसमें वैज्ञानिकों को सफलता प्राप्त हुई हैं।

क्या है इस सुपर-अर्थ की खासियत

आपको बताते चलें कि, वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए इस नए ग्रह यानी नए सुपर-अर्थ का नाम HD 20794 d है. इस बात की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। इतना ही नहीं यह नया ग्रह पृथ्वी से करीबन 20 प्रकाश वर्ष दूर बताया जा रहा हैं और पृथ्वी से 6 गुना बड़ा है और इसके पास भी सूरज की तरह एक चमकता तारा है. वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि इस जगह के एटफॉस्फियर से ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि यहां लिक्विड, पानी और जीवन की भी संभावना हो सकती है।

वैज्ञानिकों ने दी जानकारी

यहां पर वैज्ञानिकों ने कहा कि, यह खोज काफी समय से चल रही थी जिसमें सालों की रिसर्च के बाद ही इस फैक्ट को कन्फर्मेशन दी गई कि पृथ्वी से सिर्फ 20 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक सुपर अर्थ है. वैज्ञानिक इस अचीवमेंट से खासा उत्साहित हैं।आगे अब इसपर स्पेशल मिशन के तहत स्पेश मिशन्स को एक्सप्लोर करने के लिए भेजा जा सकता है। वही पर इसे यूनिक ग्रह के तौर पर जाना जा रहा हैं। इसके अलावा वैज्ञानिकों को इस सुपर अर्थ की खोज से सिर्फ इस बात की खुशी नहीं है कि एक अपनी पृथ्वी के जैसा प्लेनेट मिला है बल्कि इस खोज ने वैज्ञानिकों से इस दावे को और मजबूत कर दिया है कि पृथ्वी के अलावा भी कई अलग प्लानेट में जीवन की संभावना हो सकती है।

Tags

Next Story