Sehore Viral Video: सीहोर की पटेल कॉलोनी में पूरी रात हाथ में तलवार और बन्दूक लिए घूमते रहे लोग, आखिर क्या थी वजह

सीहोर की पटेल कॉलोनी में पूरी रात हाथ में तलवार और बन्दूक लिए घूमते रहे लोग, आखिर क्या थी वजह

Sehore Viral Video : मध्यप्रदेश। इन दृश्य को ध्यान से देखें...हाथों में बंदूक और तलवार लिए लोग। ये लोग कोई बदमाश या गुंडे नहीं है... यह सीहोर की आम जनता है। यह तस्वीर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे शहर सीहोर की है। तस्वीर देखकर आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर आम लोग बंदूक और तलवार लेकर क्यों घूम रहे हैं....तो आप आपके सवाल का जवाब भी सुन लीजिए। सीहोर शहर में हो रही लगातार चोरियों से लोग इतने परेशान हो गए की अब रात के समय खुद ही बंदूक और तलवार लेकर अपने घरों में सुरक्षा कर रहे हैं।

सीहोर की पटेल कॉलोनी में लोग चोरों से परेशान हैं। चोरों से निपटने के लिए अब कॉलोनी के लोग खुद ही प्रयास कर रहे हैं। प्रयास भी ऐसा की चोरी करने से पहले चोर हजार बार सोचेगा। सीहोर की पटेल कॉलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में लोग हाथ में तलवार, बन्दूक और लाठी - डंडे लिए दिखाई दे रहे हैं।

शहर में चोरी की वारदात से लोग इतना परेशान हैं कि, लोगों ने खुद ही बंदूक और तलवार उठा ली है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि, पुलिस की नाकामी है, तभी जनता को इतना मजबूर होना पड़ा कि, खुद ही हथियार उठाने पड़े। पूरी रात लोग हाथ में हथियार और टॉर्च लेकर चोर की तलाश करते रहे। लोगों का कहना है कि, चोरों का एक समूह शहर में एक्टिव है।

चोरों की बदकिस्मती :

जानकारी के अनुसार, बीती रात सीहोर पटेल कालोनी में चोरों की आमद हुई थी। चोरों की बदकिस्मती थी कि, आने की भनक कालोनी में रहने वाले लोगों को लग गई। चोरों के आने की भनक लगते ही कुछ लोग घर के अंदर बंद कर लिया वहीं कुछ लोग हिम्मत दिखाते हुए हाथों में हथियार लेकर चोरों को पकड़ने निकल गए।

सीहोर की पटेल कॉलोनी में चोरों को ढूंढते लोग

पूरी रात हुई चोरों की तलाश :

पूरी रात कॉलोनी की गलियों में चोरों की तलाश हुई हालांकि चोर वहां बिना कोई वारदात को अंजाम दिए खिसक लिए। अब इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें चार से पांच लोग चोरों को ढूंढते नजर आ रहे हैं। दो लोगों के हाथ में बन्दूक है वहीं एक व्यक्ति के हाथ में तलवार और एक अन्य व्यक्ति के हाथ में डंडे हैं। इन लोगों का वीडियो पीछे चल रहे एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Tags

Next Story