अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख एवं अवध के पूर्व प्रांत प्रचारक बालकृष्ण जी ने डॉ.लोहिया चिकित्सा संस्थान में ली अंतिम सांस...

अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख एवं अवध के पूर्व प्रांत प्रचारक बालकृष्ण जी ने डॉ.लोहिया चिकित्सा संस्थान में ली अंतिम सांस...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण जी का निधन। सरसंचालक डॉ.मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया गहरा शोक। अंतिम दर्शन को पहुंचे सह सरकार्यवाह श्री अरुण कुमार जी, ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र सिंह चौधरी, डॉ. दिनेश शर्मा, महेंद्र सिंह

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख एवं अवध प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक बालकृष्ण जी मंगलवार को गोलोकवासी हो गए। उन्होंने लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में अंतिम सांस ली। उन की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन भारती भवन में प्रात: 7:30 से 10 बजे तक हुए। इस दौरान समाज के विविध क्षेत्रों की विभूतियों ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांसुमन अर्पित किए।

बालजी के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंचालक डॉ.मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने गहन शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री अरुण कुमार जी ने भारती भवन में स्व.बालजी के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आपके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी भारती भवन में पार्थिव देह पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उ.प्र. के क्षेत्र प्रचारक श्री अनिल जी, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्री राजेन्द्र सिंह जी, अवध प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी, इतिहास संकलन के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्री संजय जी, संयुक्त क्षेत्र ग्राम विकास प्रमुख श्री वीरेंद्र सिंह जी, क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य श्री रामजी भाई, क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री सुभाष जी, राष्ट्रधर्म के निदेशक श्री मनोजकांत जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य डॉ.दिनेश शर्मा, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, विधान परिषद सदस्य डॉ.महेन्द्र सिंह, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री श्री विजय प्रताप जी, स्वामी रामेश्वर दास जी, विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मन्त्री श्री रामचन्द्र जी, बाल आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी, सिविल हॉस्पिटल लखनऊ के सीएमओ डॉ. नरेन्द्र जी आदि ने भी स्व.बालजी के पार्थिव देह पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उक्त जानकारी विश्व संवाद केन्द्र लखनऊ के प्रमुख डॉ.उमेश आर्य जी ने दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करते सह सरकार्यवाह मा. अरुण कुमार जी व अन्य महानुभाव


श्रद्धांजलि अर्पित करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी


श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी।

अशोक सिंघल की प्रेरणा से नौकरी छोड़ बने प्रचारक: 5 मार्च 1983 को कानपुर देहात जनपद के शिवराजपुर ब्लॉक के कंठीपुर निवासी पिता स्व. मन्नूलाल त्रिपाठी एवं माता स्व. शान्ति देवी के घर जन्मे बालकृष्ण जी 5 भाइयों में से दूसरे क्रम पर थे। उन्होंने कानपुर के डीएवी कॉलेज से एम.काम. किया था। शिक्षा पूरी होने के बाद आप कानपुर के एर्गन मिल में सेवारत थे। कानपुर के तत्कालीन विभाग प्रचारक स्व. अशोक सिंहल जी की प्रेरणा से नौकरी छोड़कर 1962 में आप संघ के प्रचारक निकले।

तहसील प्रचारक से लेकर अखिल भारतीय अधिकारी बने: श्री बाल जी तहसील प्रचारक से लेकर अखिल भारतीय अधिकारी बनने तक की यात्रा पूरी की। वह 1962 में बिल्हौर से प्रचारक निकले और बिल्हौर तहसील के प्रचारक बने। इसके बाद कानपुर के नगर प्रचारक, जिला प्रचारक एवं विभाग प्रचारक रहे। इसके बाद कानपुर प्रांत के प्रांत शारीरिक प्रमुख एवं सह प्रांत प्रचारक रहे। श्री बाल जी अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक बने। संयुक्त क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख, उ.प्र. एवं उत्तराखंड का दायित्व संभाला। अंत में आपने अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख जैसा दायित्व भी आपने निर्वहन किया। आपातकाल के समय आपने कानपुर में भूमिगत होकर सक्रिय रूप काम किया। वर्तमान में आपका केन्द्र 'भारती भवन' लखनऊ था।

Tags

Next Story