स्वदेश विशेष: Cm मोहन यादव के गृह जिले में फायरिंग, टेक्नोलॉजी के चंगुल में देश, 2 घंटे तक शिवराज सिंह चौहान एयरपोर्ट पर बैठे, पढ़िए पूरे दिन का विशेष

स्वदेश विशेष: Cm मोहन यादव के गृह जिले में फायरिंग, टेक्नोलॉजी के चंगुल में देश, 2 घंटे तक शिवराज सिंह चौहान एयरपोर्ट पर बैठे, पढ़िए पूरे दिन का विशेष
स्वदेश विशेष: Cm मोहन यादव के गृह जिले में फायरिंग, टेक्नोलॉजी के चंगुल में देश, 2 घंटे तक शिवराज सिंह चौहान एयरपोर्ट पर बैठे, पढ़िए पूरे दिन का विशेष

दुनिया भर में कई ब्रॉडकास्टिंग कंपनियां आज बंद हो गई। ABC NEWS ऑफ एयर चला गया, हवाई अड्डों पर हवाई जहाज अपनी पंखों से उड़ान भरने के लिए बेताब थे। मगर ऐसा लग रहा था की किसी ने उनके पंखों से उनकी उड़ान किसी ने छीन ली हो, पूरी दूनिया एका एक थम सी गई, मानो की किसी ने सभी पैरों को बर्फ की सिल्लियों के बीच जमा दिया हो। लोगों के निजी कंप्यूटरों की स्क्रीन ब्लू हो गई। जिसे बाद में स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का नाम दिया गया।

सायबर सिक्योरिटी के लिए किसी न किसी कंपनी की सेवाएं ली जाती हैं। इन्हीं में से एक कंपनी है क्राउडस्ट्राइक। अमरीका की यह कंपनी क्लाउड-डिलीवरी तकनीकों के एकीकृत सेट के माध्यम से सिक्यॉरिटी ब्रीच को रोकने के लिए सेवाएं देती है। आसान भाषा में समझें तो यह कम्पनी सायबर अटैक, रैन्समवेयर और डाटा ब्रीच से सुरक्षा प्रदान करती है। क्राउडस्ट्राइक एडवांस सायबर सिक्यॉरिटी उपलब्ध कराने का दावा करती है। माइक्रोसॉफ्ट इसी कंपनी से सेवाएं लेता है।

अब विंडोज़ 10 पर समय - समय पर अपडेट आता है। इस बार क्राउड स्ट्राइक ने फेल्कन नाम का अपडेट पुश किया। दावा किया गया कि, इससे सायबर सिक्यॉरिटी और तगड़ी हो जाएगी। यह एक बड़ा अपडेट था और दो से तीन दिन पहले ही इस मामले में जानकारी दी गई थी। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड प्लैटफॉर्म पर अपडेट पुश किया गया। इसके बाद ही नेटवर्क ठप पड़ गया।

दो घंटे फंसे रहे शिवराज

शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट को दोपहर 1.35 बजे टेकऑफ करना था,मगर माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण दुनियाभर में आईटी सेक्टर पर असर पड़ा जिसके कारण केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट भी करीब 2 घंटे तक रूकी रही, सर्वर डाउन होने से एयर सर्विस भी प्रभावित हुई है जिसके चलते कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

मध्य प्रदेश के उज्जेैन और सीएम मोहन यादव के गृह क्षेत्र में बीजेपी नेता को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान एसपी भदौरिया के रूप में हुई है। जो एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी है, जिसका उस रात नागझिरी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले हामूखेड़ी में प्रकाश यादव से विवाद हुआ था।

Next Story