Kartikeya Chauhan Wedding: शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की दुल्हन बनेंगी अमानत बंसल, 17 अक्टूबर को होगी सगाई

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की दुल्हन बनेंगी अमानत बंसल, 17 अक्टूबर को होगी सगाई

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की दुल्हन बनेंगी अमानत बंसल, 17 अक्टूबर को होगी सगाई

Kartikeya Chauhan Wedding :मध्यप्रदेश। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी सगाई अमानत बंसल से 17 अक्टूबर को होगी। शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि, "एक पिता के रूप में आज मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं, मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरे परिवार को आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई श्री अनुपम बंसल जी और श्रीमती रुचिता बंसल जी की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है। 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी। बच्चों को भावी जीवन के लिए आप सभी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर दोनों परिवारों को अनुगृहीत करें।"

Tags

Next Story