Deoria Molestation Case: देवरिया में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

देवरिया में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

Deoria Molestation Case

Deoria Molestation Case : उत्तरप्रदेश। देवरिया में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर (Deoria Encounter) कर पकड़ लिया है। इस मामले में चार लोग आरोपी हैं। दो आरोपियों को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ लिया है। इनकी पहचान रितिक यादव और धीरज पटेल के रूप में हुई है। दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

छात्राओं से छेड़खानी करने वालो के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें दो अभियुक्त के पैर में गोली लगी। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर कस्बे मे बीते दिनो दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इस मामले में धीरज पटेल, रितिक यादव, विवेक पटेल, कार्तिक सिंह आरोपी है।

जानिए पूरा मामला :

छेड़छाड़ की यह घटना देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई थी। दो छात्राएं साइकिल से घर को लौट रहीं थीं। इसी दौरान बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें रोककर छेड़छाड़ की। आरोपियों से बचने के लिए एक छात्रा खेत में कूद गई जबकि दूसरी छात्रा ने भागकर खुद को बचाया। छेड़छाड़ की यह घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर लोगों ने इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि, छेड़छाड़ के दो आरोपी सिरसिया घोठा मार्ग से कहीं जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

क्षेत्र में गैंग एक्टिव :

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में एक गैंग एक्टिव है। इस गैंग में शामिल लोग आये दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस द्वारा इस एंगल की भी जांच की जा रही है।

Tags

Next Story