तो ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, जनसंख्या जानकर हैरान हो जाएंगे आप...

तो ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, जनसंख्या जानकर हैरान हो जाएंगे आप...
जब भी बात सबसे अधिक जनसंख्या वाली देश की आती है तो बच्चे से लेकर बूढ़े तक सबकी जवान पर चीन का नाम सबसे पहले आता है।

जब भी बात सबसे अधिक जनसंख्या वाली देश की आती है तो बच्चे से लेकर बूढ़े तक सबकी जवान पर चीन का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है जो इतना छोटा है कि जिसकी जनसंख्‍या भारत की एक जॉइंट फैमिली के सदस्यों के बराबर है।

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना छोटा होगा। आपको जानकर हैरानी होगी की यहां न तो बड़े बड़े घर हैं और न ही कोई मॉल। आपकी एक्साइटमेंट को और न बढ़ाते हुए हम सीधा इस देश पर आते है।

इसके नाम से लेकर आपको हम हर जरूरी बात बताएंगे।

इस देश की जनसंख्या 30 से भी कम

दुनिया के इस देश की कुल जनसंख्या 30 से भी कम है। इस देश में कुल जनसंख्या 27 लोग है। इस देश को देखने के लिए आपको वीजा की जरुरत पड़ेगी। इसके बाद ही आप इस देश में जा पाएंगे। 30 से भी कम जनसंख्या वाले इस देश का नाम सीलैंड है। ये नॉर्थ सी में स्थित है। जो इंग्लैंड के सफोल्क के तट से लगभग 6.5 मील दूर है।

समुद्र के बीचों बीच है ये देश

बतादें कि, ये देश समुद्र के बीचों बीच एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर बना है, जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सन 1942 में जर्मन हमलावरों से तट की रक्षा के लिए तैयार किया गया था। जानकारी के अनुसार सन 1967 में पूर्व ब्रिटिश सेना के प्रमुख रॉय बेट्स ने इसे खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इसे देश बना कर इसकी घोषिणा की थी।

कई लोग सीलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं। फिलहाल ये जगह टूरिस्ट प्लेस बन गई है। अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो आपको वीजा की जरुरत होगी। 27 लोगोंं की जनसंख्‍या वाले इस देश का अपना झंडा है। साथ ही मुद्रा भी यहां तक कि इस देश के पास अपनी खुद की आर्मी भी है। इस देश का कोई प्रधानमंत्री या फिर राष्ट्रपति नहीं हैं। इस देश को राजा-रानी चलाते हैं।

Tags

Next Story